Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Vivo V30e 5G : भारत में लॉन्च होगा Vivo का 5500mAh बैटरी वाला दमदार फोन

10:37 AM Apr 20, 2024 IST | Beauty Roy
Vivo V30e 5G

Vivo V30e 5G : Vivo अपनी V30 स्मार्टफोन सीरीज में एक और फोन पेश करने जा रही है। बता दें कि इससे पहले कंपनी इस सीरीज (Vivo V30e 5G) में इससे पहले Vivo V30 और V30 Pro को लॉन्च कर चुकी है, अब Vivo V30e 5G इस सीरीज में लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस भी सामने आ गए हैं।

Highlights

कब लॉन्च होगी Vivo V30e 5G

Advertisement
Vivo V30e 5G

Vivo V30e 5G भारत में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी ने इसके कई स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स टीज कर दिए हैं। टीजर इमेज में देखा जा सकता है कि फोन में राउंड कैमरा मॉड्यूल है। इसमें दो कैमरा मौजूद हैं और रिंग LED फ्लैश लाइट है। फोन Silk Blue और Velvet Red कलर्स में आने वाला है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसकी लॉन्च डेट को कंफर्म नहीं किया है।

क्या क्या फीचर्स होंगे शामिल

Vivo V30e 5G

जाने माने टिप्स्टर सुधांशु अम्भोरे के अनुसार फोन में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले होगा। इसमें FHD रिजॉल्यूशन बताया गया है, साथ में 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन एक IP64 रेटेड डिवाइस होगा। इसकी मोटाई सिर्फ 7.69mm होगी। फोन कर्व्ड एजेज के साथ आने वाला है। फोन में रियर में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा बताया गया है जो कि Sony IMX882 सेंसर कहा गया है। इसके साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 50 मेगापिक्सल कैमरा मौजूद है।

कितनी होगी कीमत

Vivo V30e 5G में 5500mAh की बैटरी है जिसके साथ में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट है। फोन Android 14 आधारित FunTouch OS 14 पर रन करता है। यह स्मार्टफोन 8GB 128GB और 8GB 256GB रैम, कंफिग्रेशन में आ सकता है जिसकी कीमत 30 हजार रुपये से कम हो सकती है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Next Article