For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Vodafone Idea के शेयर में 5% बढ़ोतरी, एक महीने बाद आई तेजी

02:07 PM Mar 22, 2024 IST | NAMITA DIXIT
vodafone idea के शेयर में 5  बढ़ोतरी  एक महीने बाद आई तेजी

वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के शेयर में तेजी की वजह इन्वेस्टर्स के साथ जारी बैठक को बताया जा रहा है। कंपनी ने एक्सचेंज पर जारी जानकारी में बताया है कि अधिकारी बुधवार को सिंगापुर में संस्थागत निवेशकों के साथ बातचीत कर चुके हैं।

  • Vodafone Idea के शेयर में 5% बढ़ोतरी
  • एक महीने बाद आई तेजी
  • गुरुवार और शुक्रवार को मुंबई में इस पर बैठक जारी

मौजूदा निवेशकों से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी

पिछले महीने, कंपनी की बोर्ड बैठक में 45,000 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी मिल गई थी। इक्विटी और लोन दोनों के माध्यम से कंपनी रकम जुटाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा निवेशकों से 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। वोडाफोन आइडिया (वी) के मुख्य कार्याधिकारी अक्षय मूंदड़ा ने हाल में कहा था कि जब तक कंपनी 5जी सेवाओं की पेशकश करेगी, तब तक वह इससे पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी कि इस तकनीक का इस्तेमाल कैसे किया जाए, जो अन्य दूरसंचार कंपनियों के लिए अभी भी चुनौतीपूर्ण बनी हुई है।

7-8 महीनों में 5जी सेवाएं शुरू

वीआई ने वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में 6,985 कोड़ रुपये का समेकित शुद्ध नुकसान दर्ज किया है जो 12.5 प्रतिशत कम है। नतीजों की घोषणा के एक दिन बाद मंगलवार को विश्लेषकों के साथ बातचीत में मूंदड़ा ने कहा कि कंपनी पूंजी जुटाने के बाद 7-8 महीनों में 5जी सेवाएं शुरू कर सकती है।

नोट – इस खबर में दी गयी जानकारी निवेश के लिए सलाह नहीं है। ये सिर्फ मार्किट के ट्रेंड और एक्सपर्ट्स के बारे में दी गयी जानकारी है। कृपया निवेश से पहले अपनी सूझबूझ और समझदारी का इस्तेमाल जरूर करें। इसमें प्रकाशित सामग्री की जिम्मेदारी संस्थान की नहीं है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×