W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

खेलने का ऐसा चस्का ! कमर तक भरा पानी... लेकिन फिर भी खेल रहे वॉलीबॉल, देखिए वीडियो

07:00 PM Jul 22, 2024 IST | Simran Sachdeva
खेलने का ऐसा चस्का   कमर तक भरा पानी    लेकिन फिर भी खेल रहे वॉलीबॉल  देखिए वीडियो

Volleyball video viral : खेलने के लिए लोग हमेशा से ही तत्पर रहते हैं। जब भी खेलने का मौका मिले तभी लोग खासकर लड़के तैयार हो जाते हैं। आपने क्रिकेट की तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो (Volleyball video viral) देखी होंगी। इतना ही नहीं बारिश में भी लोगों को खेलते देखा होगा। लेकिन अब जो वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें साफ दिखाई दे रहा है कि खेलना लोगों को इतना ज्यादा पसंद हैं कि वो किसी भी परिस्थिति में खेल सकते हैं।

Advertisement

यहां देखें वायरल वीडियो

वीडियो (Volleyball video viral) में कुछ लड़के वॉलीबॉल खेलते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन ये लोग वॉलीबॉल किसी सूखे मैदान पर नहीं खेल रहे हैं, बल्कि ऐसी जगह जहां कमर तक पानी भरा हुआ है। अब शायद आप ये सोच रहे होंगे कि ऐसी परिस्थिति में जहां लोग चिंतित नज़र आते हैं तो वहीं ये लोग खेल रहे है।

Advertisement

 

View this post on Instagram

 

A post shared by volleydonor (@volleydonor)

Courtesy : @ volleydonor

Advertisement

किसी जगह पर बारिश का पानी भर गया है। उसी जगह पर कुछ लोगों ने नेट लगाकर वॉलीबॉल खेलना शुरू कर दिया। सभी लोग इतने मज़े से खेल रहे है, इसे देख शायद किसी को अपना बचपन याद आ गया हो। इसी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।



लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

बता दें कि वीडियो को इंस्टाग्राम पर volleydonor के अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो (Volleyball video viral) पर लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जहां एक यूजर ने लिखा- यहां थर्ड अंपायर नहीं फिश अंपायर होगी। किसी अन्य यूजर ने लिखा- भाई बाउंड्री का क्या। वहीं किसी यूजर ने लिखा- ये हैं असली वॉलीबॉल खिलाड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Simran Sachdeva

View all posts

Advertisement
Advertisement
×