Top NewsWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा के 9 जिलों में सरपंचों और पंचों के चुनाव के लिए मतदान जारी, आज शाम आएंगे परिणाम

अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है।

11:22 AM Nov 12, 2022 IST | Desk Team

अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है।

हरियाणा में पंचायती राज चुनाव के दूसरे चरण में आज नौ जिलों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान शुरू हो गया है। अंबाला, चरखी दादरी, गुरुग्राम, करनाल, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, रोहत, सिरसा और सोनीपत जिलों के 57 ब्लॉक में 2,683 सरपंचों और 25,655 पंचों के पद के लिए चुनाव हो रहा है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और यह शाम छह बजे तक चलेगा। इसके साथ आज ही परिणाम भी जारी होंगे।
Advertisement
दूसरे चरण के मतदान में 48,67,132 मतदाता पंजीकृत हैं। इन जिलों में 5,963 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 976 संवेदनशील और 1,023 बेहद संवेदनशील हैं। इन नौ जिलों के जिला परिषद एवं पंचायत समिति के लिए दूसरे चरण का मतदान नौ नवंबर को हुआ था।

Himachal Election 2022 : हिमाचल में 68 सीटों के लिए वोटिंग जारी, भारी मात्रा में मतदान के लिए पहुंच रहे है लोग

पहले चरण में भिवानी, झज्जर, जींद, कैथल, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, पानीपत और यमुनानगर में जिला परिषदों और पंचायत समितियों के लिए 30 अक्टूबर को मतदान हुआ था और दो नवंबर को सरपंचों एवं पंचों के चुनाव के लिए मतदान हुआ था। 
बाकी जिलों में जिला परिषद और पंचायत समितियों के सदस्यों के चुनाव के लिए तीसरे और अंतिम चरण का मतदान 22 नवंबर को और ग्राम पंचायतों के सरपंचों और पंचों के लिए 25 नवंबर को चुनाव होगा। प्रत्येक चरण में मतदान के अंत में सरपंच और पंच के चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे, वहीं जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के परिणाम 27 नवंबर को तीनों चरणों के पूरा होने के बाद घोषित किए जाएंगे। 
Advertisement
Next Article