For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर कल मतदान, जानें- कब आएगा परिणाम?

04:40 PM Jan 04, 2024 IST | Prateek Mishra
राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर कल मतदान  जानें  कब आएगा परिणाम

राजस्थान की करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार (5 दिसंबर) को होगा जिसके लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं।अधिकारियों ने बताया कि मतदान शुक्रवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। बता दें, कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण इस सीट पर चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

HIGHLIGHTS 

  • 5 जनवरी को होगा चुनाव-8 जनवरी को आएगा परिणाम
  • करणपुर सीट पर भाजपा-कांग्रेस के बीच मुकाबला
  • भाजपा ने सुरेंद्रपाल सिंह टीटी को मैदान में उतारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा और मतदाता सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र में 2,40,826 मतदाता है, जिनमें 1,25,850 पुरूष व 1,14,966 महिला तथा 10 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। 180 ‘सर्विस वोटर’ पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि करणपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 24 सेक्टर अधिकारी तैनात किए गए हैं जबकि 10 रिजर्व में रखे गए हैं। करणपुर एवं पदमपुर के लिए दो एरिया मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं।

गुप्ता ने बताया कि इस विधानसभा क्षेत्र में नौ अक्टूबर 2023 से अब तक कुल 10.03 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के सामान जब्त किए गए हैं। इनमें से 14 लाख रुपये की नकदी, करीब 38.88 लाख की शराब, 9.33 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ एवं 15 लाख रुपये से अधिक कीमत की अन्य सामग्री शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि राज्य में विधानसभा की 200 में से 199 सीटों के लिए 25 नवंबर को मतदान हुआ। इसका परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किया गया। इसमें भाजपा को 115 व कांग्रेस को 69 सीटें मिलीं।

राजस्थान सरकार के मंत्री लड़ रहे चुनाव

करणपुर गंगानगर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी और तत्कालीन विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था। यहां भाजपा की ओर से सुरेंद्रपाल सिंह टीटी उम्मीदवार हैं जबकि कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सत्तारूढ़ भाजपा ने सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को 30 दिसंबर को बतौर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्रिपरिषद में शामिल किया। कांग्रेस ने इसकी आलोचना की। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे 'आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन एवं वहां के मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास' बताया था।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×