Vrishchika Sankranti 2025 Date and Time: 'तेज' और 'समृद्धि' लाएगी 2025 की वृश्चिक संक्रांति, नोट करें पूजा विधि, स्नान-दान का महामुहूर्त और शक्तिशाली मंत्र
Vrishchika Sankranti 2025 Date and Time: पंचांग के अनुसार, जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है, तो उस दिन को संक्रांति कहा जाता है। इसी कड़ी में जब सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करते हैं, तो यह दिन वृश्चिक संक्रांति कहलाता है। वृश्चिक संक्रांति के पर्व पर स्नान, दान और पूजा-पाठ अत्यंत फलदायी माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं इस वर्ष की वृश्चिक संक्रांति की तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में।
Vrishchika Sankranti 2025 Date and Time: कब है वृश्चिक संक्रांति?
Vrishchika Sankranti 2025 Muhurat: वृश्चिक संक्रांति 2025 का शुभ मुहूर्त

साल 2025 में, वृश्चिक संक्रांति का क्षण 16 नवंबर को दोपहर 01:45 बजे होगा। इस संक्रांति से जुड़ा पुण्य काल सुबह 08:02 बजे से शुरू होकर दोपहर 01:45 बजे तक रहेगा, जिसकी कुल अवधि 5 घंटे 43 मिनट है। इसके अतिरिक्त, महापुण्य काल दिन में 11:58 बजे से शुरू होगा और दोपहर 01:45 बजे संक्रांति के क्षण तक चलेगा, जिसकी अवधि 1 घंटा 47 मिनट है।
Vrishchika Sankranti Ka Mahatva: वृश्चिक संक्रांति का महत्व

Vrishchika Sankranti 2025 Puja Vidhi: वृश्चिक संक्रांति पर पूजा विधि
दान के रूप में अपनी सामर्थ्य अनुसार वस्त्र, अन्न, तिल, गुड़ या अन्य आवश्यक वस्तुएं जरूरतमंदों को दें। गाय का दान इस दिन अत्यंत शुभ माना गया है। अगर हो सके, तो पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म भी करें। माना जाता है कि वृश्चिक संक्रांति पर पूजा और दान-पुण्य करने से जीवन में सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है।

Join Channel