सुबह उठकर भूल से भी किचन की इन 3 चीजें को ना देखें, हो सकता है आपका दिन बर्बाद
आप अपने दिन की शुरुआत में जो सामग्री, जीव या व्यक्ति देख लेते हैं, आपका पूरा दिन उसी के अनुकूल होता है।
09:29 AM Feb 15, 2022 IST | Desk Team
हर कोई चाहता है कि उसके दिन की शुरुआत अच्छी हो तो ताकि पूरा दिन अच्छा जाए। आप अपने दिन की शुरुआत में जो सामग्री, जीव या व्यक्ति देख लेते हैं, आपका पूरा दिन उसी के अनुकूल होता है। इसीलिए कहा जाता है कि दिन की शुरुआत हमेशा मंगलकारी व्यक्ति, घर की शुभ सामग्री, जीव या किसी दृश्य के साथ ही करनी चाहिए ताकि आपका दिन शुभ रहे।
Advertisement
रसोई हमारे घर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है। घर के इस स्थान से पूरे परिवार की सेहत जुड़ी होती है, और अच्छी सेहत ही व्यक्ति के लिए सबसे बड़ा धन है।
अगर रसोई में कोई वास्तुदोष पैदा होता है तो इसका असर आपके पूरे परिवार पर पड़ता है। इसलिए वास्तुशास्त्र में रसोईघर को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना गया है। आप सुबह उठते ही रसोईघर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में आपको कुछ चीजों को बिलकुल नहीं देखना चाहिए वरना आपका पूरा दिन बर्बाद हो सकता है।
माना जाता है कि इन चीजों को देखने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती हैं, जिससे आपके घर में अन्न और धन की कमी होने लगती है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं।
सुबह-सुबह किचन में चाकू-छुरी जैसी चीजें नहीं देखनी चाहिए। ऐसी चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलाती हैं। इस चीजों को सुबह-सुबह देखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में कलेश होता है। रसोई में जाते ही यदि सुबह को जूठ बर्तन दिख जाएं तो ये बहुत अशुभ माना जाता है, इसलिए रात को सारे बर्तन साफ करके ही सोना चाहिए।
जिन घरों में रात को जूठे बर्तन पड़े रहते हैं, उनके यहां कभी मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। ऐसे लोगों के घर में अन्न और धन की कमी होने लगती हैं। घर में दरिद्रता का वास होता है।
रात को सोने से पहले हमेशा रसोई और चूल्हा साफ करके सोएं यही नहीं रसोई को सह तरीके व्यवस्थित करके ही सोना चाहिए। यदि सुबह को उठकर रसोई में गंदा चूल्हा देखते हैं तो यह बहुत नकारात्मक प्रभाव डालता है। गंदी रसोई में कभी मां अन्नपूर्णा का वास नहीं होता है।
Advertisement