W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Waqf Bill 2024 : इस बिल का स्वागत, पुराना वक्फ कानून कांग्रेस का पाप : मोहसिन रजा

05:00 PM Aug 08, 2024 IST | Abhishek Kumar
waqf bill 2024   इस बिल का स्वागत  पुराना वक्फ कानून कांग्रेस का पाप   मोहसिन रजा

Waqf Bill 2024 : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में वक्फ (संशोधन विधेयक), 2024 पेश किया। जिसका कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दलों के नेता विरोध कर रहे हैं। बता दें कि भाजपा के मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा ने कहा कि हम इस बिल का स्वागत करते हैं, पुराना वक्फ कानून कांग्रेस का पाप था।

Advertisement

Waqf Bill 2024 पर क्या बोले मोहसिन रजा

Waqf Bill 2024 : वक्फ बोर्ड संशोधन बिल को लेकर यूपी सरकार में मंत्री रहे, और भाजपा के मुस्लिम चेहरे मोहसिन रजा ने कहा कि हम इस बिल का स्वागत करते हैं, पुराना वक्फ कानून कांग्रेस का पाप था।उन्होंने कहा कि, वक्फ बोर्ड को वक्फ की संपत्तियों का संरक्षण करने के लिए बनाया गया था, लेकिन देश में जहां-जहां कांग्रेस की सरकारें बनीं, उन्होंने इसे वक्फ माफिया और भू माफिया बना दिया, और इतनी शक्तियां दे दी कि उन्होंने मनमाने तरीके से जिस संपत्ति को चाहा वैसे उस पर कब्जा कर लिया।

Advertisement

Waqf Bill Amendment News Highlights: Kiren Rijiju refers Waqf Bill to Joint  Parliament Committee - The Economic Times

Advertisement

Mohsin Raza : मोहसिन रजा ने आगे कहा कि, 1995 के वक्फ एक्ट और 2013 के संशोधन में जो बदलाव लाया जा रहा है, वह देश हित में और जनहित में है। पुराना वक्फ कानून कांग्रेस की एक सोची समझी साजिश थी, इसके तहत उसने वक्फ बोर्ड को जो अधिकार दिए थे, उन अधिकारों के माध्यम से देश भर में संपत्तियां अर्जित की गई।उन्होंने कहा, पूरे देश के अंदर तमाम वह वक्फ संपत्तियां भी जो वक्फ के दायरे में नहीं आती थी, उन्हें भी वक्फ बोर्ड ने हासिल कर लिया।

Waqf Bill 2024 : केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में बिल के पक्ष में बोलते हुए कहा कि, इस बिल से किसी भी धार्मिक संस्था की स्वतंत्रता में कोई हस्तक्षेप नहीं होता। किसी के अधिकार छीनने की बात तो भूल ही जाइए। यह बिल उन लोगों को अधिकार देने के लिए लाया गया है, जिन्हें कभी अधिकार नहीं मिले। विपक्ष मुसलमानों को गुमराह कर रहे हैं। कल रात तक मुस्लिम प्रतिनिधिमंडल मेरे पास आए। कई सांसदों ने मुझे बताया है कि माफियाओं ने वक्फ बोर्डों पर कब्जा कर लिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Author Image

Abhishek Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×