W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

'वक्फ बोर्ड को गजवा-ए-हिंद की प्रयोगशाला बना दिया था', कांग्रेस पर भड़के Giriraj Singh

वक्फ संशोधन बिल पारित, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

08:25 AM Apr 04, 2025 IST | Neha Singh

वक्फ संशोधन बिल पारित, गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर साधा निशाना

 वक्फ बोर्ड को गजवा ए हिंद की प्रयोगशाला बना दिया था   कांग्रेस पर भड़के giriraj singh
Advertisement

वक्फ संशोधन बिल संसद से पारित हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को गजवा-ए-हिंद की प्रयोगशाला बना दिया था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के कदम से भारत माफिया राज से आज़ाद होगा और भ्रष्टाचार की फैक्ट्री बंद होगी।

वक्फ संशोधन बिल को संसद से पारित कर दिया गया है। लोकसभा में पास होने के बाद कल रात वक्फ संशोधन बिल को राज्यसभा से भी पास कर दिया गया है। राज्यसभा में इस बिल को 128 वोट के साथ पास किया गया, जबकि 95 वोट इसके विरोध में पड़े हैं। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी समेत सभी विपक्षी पार्टियों ने इस बिल का जमकर विरोध किया। संसद से पास होने के बाद भी विपक्ष इसे स्वीकार नहीं कर रहा है। इस बीच केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने वक्फ संशोधन बिल को लेकर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है।

खुलकर सांस लेगा भारत- गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा, कांग्रेस ने वक्फ बोर्ड को गजवा-ए-हिंद की प्रयोगशाला बना दिया था। उन्होंने आगे लिखा, कांग्रेस की मंशा साफ थी..तुष्टीकरण के नाम पर वक्फ बोर्ड को विशेषाधिकार देकर वोटबैंक तैयार करना। पुराना कानून भ्रष्टाचार की फैक्ट्री था।अब मोदी सरकार के कदम से भारत माफिया राज से आज़ाद होगा और जंजीरों से बंधा भारत खुलकर सांस लेगा।

‘गरीब मुसलमानों को मिलेगा हक’

मीडिया से बातचीत करते हए कंद्रीय मंत्री ने कहा कि, कांग्रेस ने 2013 में तुष्टिकरण के लिए जो गलतियां की थीं, हमने उसे सुधारा है। इसमें गरीबों और महिलाओं का स्थान रखा गया है। हमें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में एक खुशहाल वक्फ बोर्ड का दृश्य होगा और इसमें गरीबों की जमीन हड़पी नहीं जाएगी, बल्कि गरीबों को उनकी जमीन पर हक मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कांग्रेस ने जो 2013 में किया था, ये उसी का नतीजा है और 1995 के पहले तो वक्फ बोर्ड था भी नहीं, एक ट्रस्ट था।

वक्फ संशोधन विधेयक पारदर्शिता और न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: CM पुष्कर सिंह धामी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Neha Singh

View all posts

Advertisement
×