Top NewsindiaWorldViral News
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabjammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariBusinessHealth & LifestyleVastu TipsViral News
Advertisement

राजभर और शिवपाल सिंह यादव के बीच शुरू हुई जुबानी जंग! एक दूसरे के ऊपर लगाए आरोप

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर इस वक़्त लगातार सीधे समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर करारा तीर मारते हुए नज़र आ रहे हैं। इतनी ही नहीं बल्कि नेता शिवपाल भी उन्हें दल बदलू कह रहे हैं।

11:49 AM Sep 13, 2023 IST | Hemendra Singh

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर इस वक़्त लगातार सीधे समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर करारा तीर मारते हुए नज़र आ रहे हैं। इतनी ही नहीं बल्कि नेता शिवपाल भी उन्हें दल बदलू कह रहे हैं।

जब भी देश में चुनावी माहौल आता है , तब-तब नेताओं के बीच आरोप प्रत्यारोप का खेल देखने को ज़रूर मिलता है।  फिर चाहे वो कोई आम चुनाव हो या फिर उपचुनाव ही क्यों न हो ? दोनों ही वक़्त सियासी घमासान युद्ध देखने को मिल ही जाता है। और ऐसा ही कुछ नज़ारा उत्तर-प्रदेश में भी देखा जा रहा है जहां पार्टियों के नेता एक दूसरे पर विवादित टिपण्णी देते हुए नज़र आ रहे हैं।  जी हाँ हम बायत कर रहे हैं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता ओपी राजभर और समजावादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव की।  जिनके बीच की लड़ाई थमने का नाम ही नहीं ले रही है।   
Advertisement
दोनों नेताओं का एक दूसरे पर तीखा वार 
सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर इस वक़्त लगातार सीधे समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव पर करारा तीर मारते हुए नज़र आ रहे हैं।  इतनी ही नहीं बल्कि नेता शिवपाल भी उन्हें दल बदलू कह रहे हैं।  दोनों के इस बयानों ने एक दूसरे का जानी दुश्मन बना दिया है।  मंगलवार के दिन सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर घोसी पहुंच अपने कार्यकर्ताओं से मुलाकत की जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के साथ ही समाजवादी पार्टी के नेताओं पर निशाना भी साधा।  जहां उन्होंने कहा की “हम तोड़ते भी हैं,  हम फोड़ते भी हैं और हम मारते भी हैं तो खून नहीं निकलता है।  उन्होंने आगे कहा की हम  ऐसी जगह मारते हैं कि किसी को दिखा भी नहीं सकते।  खाली अखिलेश जी को दिखाओगे। “
शिवपाल सिंह यादव ने दिया था बयान 
ओपी राजभर के इस बयान को शिवपाल यादव के पुराने बनायों के साथ जोड़कर देखा जा रहा है।  जहां घोसी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी के जीतते ही शिवपाल यादव ने कहा था की ‘यादव जब मारता है तो रोने भी नहीं देता। ‘ जिसके बाद से ही अंदाज़ा लगाया जा रहा है की उनके इस बयान पर भी ओपी राजभर का ये बयान सामने आया है  . 
Advertisement
Next Article