Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

अस्थल बोहर मठ में ही किया गया मंत्रोच्चार के साथ समाधिष्ठ

NULL

10:51 AM Sep 18, 2017 IST | Desk Team

NULL

रोहतक: बाबा मस्तनाथ मठ के महंत एवं अलवर के सांसद महंत चांद नाथ योगी का रविवार को मठ परिसर मेें संस्थान में राजकीय सम्मान के साथ समाधि दी गई। पुलिस की टुकड़ी ने उन्हें सलामी दी और बैंड की मातमी धुन बजाई। उनके पार्थिव देह पर हरियाणा के मु यमंत्री मनोहर लाल, राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व कई मंत्रियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इससे पूर्व उनके पार्थिव देह को प्राचीन मठ में रखा गया जिसमें हजारों की संख्या में नाथ सम्प्रदाय एवं उनके अनुयाईयों ने उनके दर्शन किए और अपने श्रद्वासुमन अर्पित किए। महंत चांदनाथ के पार्थिव देह को पालकी में बैठाकर समाधि स्थल तक ले जाया गया। उस दौरान महंत चांदनाथ की जय-जय कार करते हुए श्रद्धालु चल रहे थे। पालकी को अक्षरधाम की तर्ज पर बनाए जा रहे मंदिर परिसर में भी ले जाया गया।

श्रद्धांजलि देने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने महंत चांद नाथ के निधन से धार्मिक सम्प्रदाय को अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि इस क्षति को कभी पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके निधन से पूरे भारत के मठ एवं धार्मिक स प्रदायों में शोक की लहर है उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तरप्रदेश व राजस्थान राज्यों में महंत चांदनाथ के हजारों की संख्या में अनुयाई रहे हैं। तीनों प्रदेशों के मुख्यमंत्री के अलावा मंत्री के अलावा अनेक गणमान्य लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि परमात्मा उनकी आत्मा को शांति दें।

उन्होंने मठ का उत्तराधिकारी बाबा बालकनाथ को अपने जीवनकाल के दौरान ही नियुक्त कर दिया था। उन्होंने कहा कि महंत ने रोहतक शहर के अलावा कई अन्य शहरों में शिक्षण संस्थानों के साथ-साथ स्वास्थ्य चिकित्सा संस्थानों का भी संचालन किया, जो देशवासियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने कहा कि आज भी उनके शिक्षण एवं स्वास्थ्य संस्थानों में लाखों नागरिक सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। महंत चांद नाथ ने शिक्षा और चिकित्सा को कर्म क्षेत्र मानते हुए जनता के हितार्थ इन सेवाओं को बढ़ावा दिया, जिसके लिए जनता उनको सदैव याद रखेगी। दरअसल महंत चांदनाथ का बीती रात 12:30 बजे अपोलो अस्पताल में निधन हो गया था। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे।

श्रद्धांजलि देने वालो में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, महिला आयोग की अध्यक्ष प्रतिभा सुमन, चेयरमैन एन.के.खट्टर, चेयरमैन सुनीता दुग्गल, तकनीकी शिक्षा मंत्री कालीचंद, बलराज कुण्डू, स्वामी दयानंद, कर्णपुरी महाराज, पूर्व मु यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जीतेंद्र, पूर्व स्पीकर रघबीर कादयान, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, सुभाष बत्तरा, राजकुमार कपूर, प्रो.वीरेंद्र, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, ओमप्रकाश बागड़ी, आयुक्त चंद्रप्रकाश, आईजी संदीप खिरवर, उपायुक्त अतुल कुमार, पुलिस अधीक्षक पंकज नैन, आईपीएस प्रतिक्षा गोदारा, राजेश दुग्गल, एसडीएम अरविन्द मल्हाण, महामण्डलेश्वर बाबा कपिल पुरी सहित अनेक अधिकारी एवं नाथ सम्प्रदाय के अनुयाई उपस्थित रहे।

(मनमोहन कथूरिया)

Advertisement
Advertisement
Next Article