Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

सोशल मीडिया यूज़र्स इस महिला का गाना सुनकर हुए मुरीद,वीडियो वायरल

मशहूर गाना एक प्यार का नगमा जो लता जी ने गया है जिस गाने के आज तक भी लाखों लोग दीवाने हैं।

10:17 AM Jul 31, 2019 IST | Desk Team

मशहूर गाना एक प्यार का नगमा जो लता जी ने गया है जिस गाने के आज तक भी लाखों लोग दीवाने हैं।

मशहूर गाना एक प्यार का नगमा जो लता जी ने गया है जिस गाने के आज तक भी लाखों लोग दीवाने हैं। लता जी की आवाज में इतना ज्यादा दम है कि बिखरा हुआ आदमी भी खुद सिमट जाए उसके सभी दुख चुटकियों में दूर हो जाएं। यही तो जादू है लता मंगेशकर जी की सुरीली आवाज का वो हर एक गाने में इस तरह से उतर जाती हैं और गाना उनमें उतर जाता है। खैर हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। महिला रानाघाट रेलवे स्टेशन पर काम करती है। उसी महिला ने लता मंगेशकर का एक प्यार का नगमा गाना गया है। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये है कि इस महिला ने ऐसा गजब का गाना गया कि मानों एक बार को तो लता जी का दौर ही याद आ गया। 
Advertisement

पहले  एक बार आप भी सुनिए तो सही गाना… 

यह विडियो BarpetaTown फेसबुक पेज पर शेयर किया गया। इस विडियो को खबर लिखे जाने तक 35 हजार से ज्यादा
फेसबुक शेयर मिल चुके हैं।


  

 

इस महिला का बाद में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वो ऐ मेरे वतन के लोगों गाती हुई नजर आ रही हैं।
 

लोगों ने महिला की आवाज की करी खूब तारीफ…

हालांकि अब तक इस महिला का नाम मालूम नहीं हो पाया है। इनकी आवाज ही इस महिला की पहचान है। फेसबुक पर लोग खूब सारे कॉमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का तो यह भी कहना है कि इस महिला को तो बॉलीवुड में एक बार जरूर मौका मिलना चाहिए। खैर आप भी बताएं अजी कैसी लगी आपको इनकी आवाज। 
Advertisement
Next Article