W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

डबरा के विभिन्न मार्गों का होगा डाम्बरीकरण

NULL

10:02 PM Feb 23, 2018 IST | Desk Team

NULL

डबरा के विभिन्न मार्गों का होगा डाम्बरीकरण
Advertisement

ग्वालियर : डबरा में एक करोड़ 9 लाख रूपए की लागत से शहर की प्रमुख सड़कों का डाम्बरीकरण किया जायेगा। डाम्बरीकरण कार्य में सराफा बाजार, तिवारी रोड़, कमल टॉकीज रोड़ व जोगिंदर रोड शामिल हैं। केन्द्रीय पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर एवं प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने डबरा के सराफा बाजार में शिलान्यास किया।

इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती आरती मौर्य, भाजपा ग्रामीण के जिला अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र जैन, मंडी अध्यक्ष श्री मुकेश गौतम, जनपद अध्यक्ष श्रीमती सीमा परिहार सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित थे। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि इन सड़कों के बन जाने से डबरा के विकास में एक नया आयाम जुड़ेगा। किसी भी शहर के विकास में वहां की सड़कें अहम भूमिका अदा करती हैं।

मध्यप्रदेश में विकास के अनेक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। डबरा शहर के विकास के लिये केन्द्र सरकार और प्रदेश सरकार कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी। केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि सम्पूर्ण देश में स्वच्छता अभियान के तहत सराहनीय कार्य किए जा रहे हैं। डबरा शहर को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिये सरकारी प्रयासों के साथ-साथ यहां के नागरिकों का सहयोग आवश्यक है।

हम सबके प्रयास से ही हम अपने डबरा को स्वच्छ और सुंदर शहर बना सकते हैं। प्रदेश के जल संसाधन एवं जनसंपर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि डबरा के विकास में केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर विशेष रूचि लेकर कार्य करा रहे हैं। प्रदेश सरकार भी डबरा के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे लिये यह सौभाग्य की बात है कि हमारे सांसद केन्द्रीय मंत्री हैं। उनके नेतृत्व में सम्पूर्ण प्रदेश में विकास को गति मिली है। डबरा विकास में केन्द्र सरकार और मध्यप्रदेश सरकार किसी प्रकार की कमी नहीं रहने देगी।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
Advertisement
×