W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Mumbai में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव, IMD ने जारी की चेतावनी

11:44 AM Jun 10, 2024 IST | Yogita Tyagi
mumbai में भारी बारिश से कई इलाकों में जलभराव  imd ने जारी की चेतावनी

मुंबई (Mumbai) के कई इलाकों में रविवार रात भारी बारिश हुई जिसके कारण कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने रविवार को मुंबई और उसके आस-पास के इलाकों में अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की। सोमवार को नाउकास्ट की चेतावनी के अनुसार, "अगले 3-4 घंटों के दौरान रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, रायगढ़, औरंगाबाद, अहमदनगर, बीड, उस्मानाबाद, लातूर जिलों में अलग-अलग जगहों पर मध्यम बारिश होने की संभावना है।"

  • मुंबई के कई इलाकों में रविवार रात भारी बारिश हुई
  • कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई
  • IMD ने अगले 48 घंटों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की

मछुआरों को दी गई खास सलाह

इस बीच, मछुआरों को सलाह दी गई है कि वे 9 जून से 13 जून तक उत्तर और दक्षिण महाराष्ट्र के इलाकों में न जाएं। IMD ने अपने बुलेटिन में कहा, "9 से 13 जून को उत्तर महाराष्ट्र के तट पर 45 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है, जो 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ सकती है। मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे उपर्युक्त अवधि के दौरान उत्तर महाराष्ट्र के तट पर न जाएं।"

मुंबई में तापमान 26% सेल्सियस दर्ज

मुंबई और पुणे में तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को मुंबई में बारिश हुई, जो प्रत्याशित मौसम गतिविधि की शुरुआत का संकेत है। IMD ने पहले बताया था कि दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना, दक्षिण छत्तीसगढ़, दक्षिण ओडिशा और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में आगे बढ़ गया है। IMD ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "दक्षिण-पश्चिम मानसून आज, 8 जून 2024 को मध्य अरब सागर, दक्षिण महाराष्ट्र, तेलंगाना और दक्षिण छत्तीसगढ़ और दक्षिण ओडिशा के कुछ हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।"

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Yogita Tyagi

View all posts

Hello, I'm Yogita Tyagi your wordsmith at Punjab Kesari Digital. Simplifying politics and health in Hindi, one story at a time. Let's make news easy and fun.

Advertisement
×