W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

सावधान! क्या सच में तरबूज से जा रही है लोगों की जान? खाने से पहले जान लें ये 5 खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन

02:45 PM May 03, 2026 IST | Khushi Srivastava
सावधान  क्या सच में तरबूज से जा रही है लोगों की जान  खाने से पहले जान लें ये 5 खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन
Watermelon Eating Warning in Summers (AI Generated)

Watermelon Eating Warning in Summers: गर्मियों की शुरूआत हो चुकी है, ऐसे में बाजारों में हर तरफ रसीले लाल तरबूज बिकने लगे हैं। तेज धूप और तपिश से राहत पाने के लिए तरबूज सबसे बेहतरीन फल माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें 92% पानी होता है, जो चिलचिलाती गर्मी में भी शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और डिहाइड्रेशन से बचाता है।

Advertisement

लेकिन, सेहत के लिए इतना फायदेमंद होने के बावजूद हेल्थ एक्सपर्ट्स तरबूज के सेवन से जुड़ी कुछ सावधानियां बरतने की सलाह देते हैं। अगर इसे सही तरीके से न खाया जाए, तो यह पाचन तंत्र को बिगाड़ सकता है।

Advertisement

Watermelon Eating Warning in Summers: कितना तरबूज खाना सही है?

एक सामान्य व्यक्ति के लिए एक बार में तरबूज की एक छोटी प्लेट या दो से तीन बड़े टुकड़े काफी होते हैं। जरूरत से ज्यादा खाने पर पेट फूलने और बदहजमी की समस्या हो सकती है। इतना ही नहीं, तरबूज को कुछ खास चीजों के साथ खाना जानलेवा भी हो सकता है।

Watermelon Death Case: मुंबई में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत

Watermelon Eating Warning in Summers
Watermelon Eating Warning in Summers (Freepik)

हाल ही में सोशल मीडिया पर मुंबई की एक खबर ने सबको डरा दिया, जहां एक ही परिवार के चार लोगों की अचानक मौत हो गई। जांच में पता चला कि उन्होंने रात के खाने में बिरयानी के साथ तरबूज खाया था। अगले ही दिन उनकी तबीयत बिगड़ी और जान चली गई।

Advertisement

डॉक्टरों के अनुसार, यह मौत फूड पॉइजनिंग की वजह से हुई। वहीं, फॉरेंसिक रिपोर्ट में एक डरावना खुलासा हुआ, जिसमें सामने आया कि मृतकों के दिमाग, दिल और आंतें हरे पड़ गईं थी। ये इस बात का संकेत है कि शरीर के अंदर खाना जहर बन चुका था, जिसकी वजह से 4 लोगों की मौत हो गई।

Food Poisoning Through Watermelon: फूड पॉइजनिंग क्यों हो सकती है जानलेवा?

अक्सर लोग फूड पॉइजनिंग को सिर्फ मामूली उल्टी-दस्त समझते हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि यह बहुत गंभीर भी हो सकता है। जब बार-बार उल्टियां होती हैं, तो शरीर का पानी पूरी तरह खत्म होने लगता है। इससे शरीर के जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स कम हो जाते हैं, जिसका सीधा असर हमारे ब्लड प्रेशर पर पड़ता है। अगर ब्लड प्रेशर गिरकर 50 से नीचे चला जाए, तो इंसान का शरीर शॉक की स्थिति में पहुंच जाता है। ऐसी स्थिति में समय पर इलाज न मिलने से इंसान की मौत हो सकती है।

Summer Fruits Safety Tips: तरबूज के साथ भूलकर भी न खाएं ये चीजें

Watermelon Eating Warning in Summers
Watermelon Eating Warning in Summers (Freepik)

1. तरबूज और दूध

तरबूज में पानी बहुत ज्यादा होता है और दूध पचने में भारी होता है। इन दोनों को साथ में लेने से पाचन तंत्र उलझ जाता है, जिससे पेट में गैस, तेज दर्द या उल्टी की शिकायत हो सकती है।

2. तरबूज और दही

दही और तरबूज का कॉम्बिनेशन भी शरीर के लिए अच्छा नहीं है। इन्हें साथ खाने से पेट में भारीपन महसूस होता है और आयुर्वेद के अनुसार ठंडा-गर्म का असर शरीर को बीमार कर सकता है। जिनका पाचन पहले से कमजोर है, उन्हें इससे दूर रहना चाहिए।

3. तली-भुनी चीजों के साथ तरबूज

अक्सर लोग नाश्ते में तली चीजें खाते हैं और फिर फल खा लेते हैं। तेल वाली चीजें बहुत धीरे पचती हैं, जबकि तरबूज बहुत जल्दी पच जाता है। इसलिए तली भुनी चीजें और तरबूज साथ में खाने से पेट में एसिडिटी और मरोड़ उठ सकती है।

4. कोल्ड ड्रिंक्स या बर्फ वाला पानी

तरबूज खुद तासीर में ठंडा होता है। इसके साथ बहुत ठंडी कोल्ड ड्रिंक्स या बर्फ वाला पानी पीने से शरीर का तापमान एकदम गिर सकता है। इससे गला खराब होने, जुकाम और पेट दर्द का खतरा बढ़ जाता है।

5. खट्टे फल और तरबूज

तरबूज को कभी भी संतरे, अनानास या नींबू जैसे खट्टे फलों के साथ नहीं मिलाना चाहिए। इनका साथ में सेवन करने से पेट में जलन, खट्टी डकारें और अपच जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
यह भी पढ़ें-दवा नहीं, हंसी है सबसे Best इलाज! ‘World Laughter Day 2026’ पर जानें खुलकर हंसने के ये 6 बेमिसाल फायदे
Advertisement
Author Image

Khushi Srivastava

View all posts

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।

Advertisement
Advertisement
×