WB: ममता ने कहा- पश्चिम बंगाल में सांप्रदायिक दंगे भड़काने की हो रही साजिश, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि उत्तर बंगाल को राज्य से अलग करने के लिए बिहार व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार से आग्नेयास्त्रों की तस्करी की जा रही है।
05:21 PM Nov 10, 2022 IST | Desk Team
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने गुरूवार को औपचारिक रूप से स्पष्ट कि उत्तर बंगाल को राज्य से अलग करने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। बता दें कि बिहार व अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार से आग्रेयास्त्तों की तस्करी की जा रही है।जिसकी ममता बनर्जी ने पूर्ण रूप से अवैहलना की है।
ममता बनर्जी ने अधिकारियों को यह निर्देश
जानकारी के मुताबिक उन्होंने आरोप लगाया कि इस उद्देश्य के लिए अति विशिष्ट व्यक्तियों (वीआईपी) के वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। उन्होंने इस तरह के प्रयासों को रोकने के लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये। बनर्जी ने अधिकारियों से कड़ी निगाह रखने को भी कहा क्योंकि ‘‘कुछ लोगों’’ की साजिश दिसंबर से राज्य में सांप्रदायिक हिंसा भड़काने की है।
Advertisement
Advertisement