WB News: कोलकाता में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर सकते हैं अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) के शुक्रवार शाम यहां पहुंचने के बाद शहर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने की संभावना है।
07:30 PM Dec 16, 2022 IST | Desk Team
केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह (Amit Shah) के शुक्रवार शाम यहां पहुंचने के बाद शहर स्थित पार्टी कार्यालय में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करने की संभावना है। पार्टी के एक सूत्र ने यह जानकारी दी।शाह शनिवार को राज्य सचिवालय में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
Advertisement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अलावा बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम के मुख्यमंत्री भी बैठक में भाग ले सकते हैं।एक अधिकारी ने मीडिया से कहा, ‘‘केंद्रीय गृह मंत्री शुक्रवार शाम को शहर पहुंचेंगे। कोलकाता हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वह यहां मुरलीधर सेन लेन स्थित भाजपा के प्रदेश मुख्यालय जा सकते हैं।’’
शनिवार को, शाह पांच राज्यों के बीच अनसुलझे मुद्दों पर चर्चा करने वाले हैं। इनमें सीमाओं से संबंधित मुद्दे समेत अन्य मुद्दे शामिल रहेंगे। मुख्यमंत्रियों के साथ ही सभी केंद्रीय सशस्त्र बलों के प्रमुखों के भी बैठक में भाग लेने की उम्मीद है।
Advertisement