For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

हमलोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया, वे क्या बोलते हैं, वही लोग जानें : नीतीश कुमार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि हमलोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वे क्या बोलते हैं, वही लोग जानें।

01:21 PM Sep 02, 2022 IST | Desk Team

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि हमलोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वे क्या बोलते हैं, वही लोग जानें।

हमलोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया  वे क्या बोलते हैं  वही लोग जानें   नीतीश कुमार
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को दावा करते हुए कहा कि हमलोगों ने इतने दिनों तक कभी भ्रष्टाचारियों को बर्दाश्त नहीं किया। इस दौरान उन्होंने बिना किसी के नाम लिए कहा कि वे क्या बोलते हैं, वही लोग जानें। नीतीश का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केरल में दिए गए उस बयान के बाद आया है जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा था कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नए तरीके का ध्रुवीकरण हो रहा है।
Advertisement
कौन भ्रष्टाचारियों को बचा रहा है?
नीतीश ने शुक्रवार को पत्रकारों के एक सवाल के जवाब में कहा कि कौन भ्रष्टाचारियों को बचा रहा है? कोई किसी भ्रष्टाचारी को बचाएगा? खुद ही सोचना चाहिए न भ्रष्टाचारियों को बचाने का। हमने तो इतने दिनों में कभी ऐसे लोगों को बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने बिना नाम लिए हुए कहा कि कुछ लोग केंद्र में हैं जो कुछ भी बोलते रहते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि इधर उधर जो कुछ राज्यों में हो रहा है कहां से किसी को लाने का, वह ना सोचें लोग।
कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए
Advertisement
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को केरल में कहा था कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई के कारण राष्ट्रीय राजनीति में नए तरीके का ध्रुवीकरण हो रहा है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कुछ राजनीतिक दल खुलकर सामने आ गए हैं। संगठित होने का प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि नीतीश की पार्टी जदयू लालू प्रसाद की पार्टी राजद से मिलकर बिहार में सरकार चला रही है।
Advertisement
Author Image

Advertisement
×