टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

कछुए वाली अंगूठी पहनने से नहीं होगी पैसों की तंगी

ज्योतिषशास्त्र में कई सारे ऐसे उपाय जिनसे आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है कछुए वाली अंगूठी का। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना गया है।

09:25 AM Dec 16, 2019 IST | Desk Team

ज्योतिषशास्त्र में कई सारे ऐसे उपाय जिनसे आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है कछुए वाली अंगूठी का। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना गया है।

ज्योतिषशास्त्र में कई सारे ऐसे उपाय जिनसे आप अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। इन्हीं में से एक उपाय है कछुए वाली अंगूठी का। शास्त्रों में इसे बहुत शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस अंगूठी को पहनने से इंसान पर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। इससे व्यक्ति के पास कभी धन की कमी भी नहीं होती है। तो आइए जानते हैं कुछए की अंगूठी पहनने के कुछ अनोखे फायदों के बारे में। 
Advertisement


1.कछुए को भगवान विष्णु का अवतार कहा जाता है। इसलिए कछुए वाली अंगूठी पहनने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा भी जातक पर बनी होती है। जिससे व्यक्ति के पास कभी भी धन की कमी नहीं होती। 


2.विष्णु पुराण के मुताबिक समुद्र मंथन के दौरान देवी लक्ष्मी के साथ कछुआ भी प्रकट हुआ था। इसलिए कछुए को देवी लक्ष्मी मां का सबसे प्रिय माना जाता है। इसे पहनने से इंसान की हमेशा तरक्की होती है।

3.वास्तुशास्त्र में कछुए को सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना गया है। इसलिए कछुए वाली अंगूठी पहनने से बीमार पडऩे का खतरा नहीं रहता।


4.कछुए की अंगूठी पहनने से भाग्य वृद्घि होती है। इससे नौकरी और व्यापार में तरक्की होती है।


5.कछुए वाली अंगूठी को शुक्रवार के दिन धारण करना शुभ होता है। इसे चांदी के धातु में पहनना चाहिए।


6.कछुए वाली अंगूठी पहनने से जातक में कछुए की भांति हर काम के प्रति धैर्य और साहस आता है। 


7.ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक कछुए वाली अंगूठी को सीधे हाथ की मध्यमा या रिंग फिंगर में पहनना शुभ होता है। 
Advertisement
Next Article