टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं : गृह मंत्रालय

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है।

02:40 PM Oct 17, 2018 IST | Desk Team

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि चंडीगढ़ में सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है और इसे वैकल्पिक बना दिया गया है। पिछले हफ्ते ही मंत्रालय ने हेलमेट पहनने से महिलाओं को पूरी तरह छूट दे दी थी।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि चंडीगढ़ के केंद्रशासित प्रशासन को यह सलाह दी गई है कि दिल्ली में मौजूदा चलन के अनुसार दोपहिये वाहन चलाने या उसके पीछे वाली सीट पर बैठी सिख महिलाओं के लिए हेलमेट पहनने के नियम को वैकल्पिक बनाया जा सकता है।

पिछले हफ्ते गृह मंत्रालय ने इस मामले में छूट देने के लिए चंडीगढ़ प्रशासन को निर्देश जारी किए थे। उल्लेखनीय है कि देशभर में सिख पुरुषों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य नहीं है।

नवजोत सिद्धू का ‌फिर जागा पा‌किस्तान प्रेम

Advertisement
Advertisement
Next Article