For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi में मौसम का मिजाज बदला, तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली में तेज हवाओं का कहर

03:33 AM May 17, 2025 IST | Shivangi Shandilya

ऑरेंज अलर्ट: दिल्ली में तेज हवाओं का कहर

delhi में मौसम का मिजाज बदला  तेज हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी

दिल्ली में मौसम का मिजाज बदल गया है, भारतीय मौसम विभाग ने बारिश और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है और अगले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। 20 और 21 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश और तेज हवा को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई इलाकों में तेज हवा के साथ भारी बारिश हो रही है. मौसम में आय बदलाव के कारण लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। IMD ने बताया कि आगामी दो दिन तक दिल्ली का ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं।

Weather changed in Delhi

कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर

पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में अचानक हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया है। हालांकि शुक्रवार दोपहर को कई इलाकों में तेज हवाएं चलीं और भारी बारिश हुई, जिससे चिलचिलाती गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में तेज हवाएं चलेगी। इस दौरान आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की संभावना है।

Weather changed in Delhi

दिल्ली के लिए अलर्ट जारी

अब आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद अगले दो दिन तक तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली के तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद 20 और 21 मई को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

YouTuber ज्योति मल्होत्रा गिरफ्तार, PAK के मुस्लिम युवक से है संबंध, भारत के लिए कर रही थी जासूसी

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×