W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उत्तराखंड में बदला मौसमः पहाड़ों पर माइनस में तापमान, मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड

03:52 PM Dec 02, 2023 IST | Prateek Mishra
उत्तराखंड में बदला मौसमः पहाड़ों पर माइनस में तापमान  मैदानी इलाकों में भी बढ़ी ठंड

उत्तराखंड में अब मौसम बदलने लगा है। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने लगी है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है। रात में तो पहाड़ों पर तापमान माइनस तक पहुंच गया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ में बर्फ़ की सफेद चादर बिछ गयी है। बर्फबारी ने धाम को अपनी आग़ोश में ले लिया है। यहां दो फीट तक बर्फ की चादर है।

HIGHLIGHTS

  • ठंड के कारण जमने लगे हैं झरने 
  • माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है तापमान
  • पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं उच्च हिमालयी क्षेत्र 

पहाड़ों पर बहने वाले झरने ठंड के कारण जमने लगे हैं। नीती घाटी में रात को तापमान माइनस 10 डिग्री तक पहुंच रहा है, जिससे यहां बहने वाले झरने पूरी तरह से जम गए हैं। नीती घाटी में बर्फबारी हुई थी, जिससे पूरे क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, मलारी से ऊपरी क्षेत्र के गांवों गमशाली, नीती, फरकिया, मलारी आदि में बर्फ जमी है।

सर्दियां शुरू होते ही नीती घाटी के ग्रामीण शीतकालीन प्रवास पर चले जाते हैं। जिससे यहां के गांवों में सन्नाटा पसरा रहता है। इन दिनों सिर्फ सेना के जवानों की ही आवाजाही होती है। उच्च हिमालयी क्षेत्र इन दिनों पूरी तरह से बर्फ से ढक गए हैं। जिससे यहां निवास करने वाले दुलर्भ प्रजाति के वन्यजीव निचले इलाकों की ओर रुख करने लग गए हैं।

 

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement W3Schools
Author Image

Prateek Mishra

View all posts

Advertisement
×