Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

दिल्ली में बारिश से मौसम सुहावना, आज भी धूल भरी आंधी के साथ बारिश के लिए अलर्ट जारी

दिल्ली में अचानक बारिश से राहत, IMD ने दी चेतावनी

02:32 AM Apr 19, 2025 IST | IANS

दिल्ली में अचानक बारिश से राहत, IMD ने दी चेतावनी

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम अचानक तेज हवाओं और बारिश से मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। आईएमडी ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

भीषण गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को शुक्रवार शाम बड़ी राहत मिली। अचानक तेज हवाओं के बाद बारिश से मौसम सुहावना हो गया। दरअसल, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। वसंत कुंज इलाके में धूल भरी आंधी के कारण वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई। हालांकि, मौसम में अचानक आए बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी की चेतावनी दी है। साथ ही बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। पूरे पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों के लिए हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है।

तमिलनाडु: सलेम में बारिश से मिली राहत, चेन्नई में भी बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 19 अप्रैल की शाम को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी और धूल भरी आंधी चलने के आसार हैं। शाम के दौरान 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इतना ही नहीं, सुबह के समय 10-12 किमी प्रति घंटे की हवा चलने की संभावना है, जो दोपहर के दौरान धीरे-धीरे बढ़कर 20-24 किमी प्रति घंटे हो जाएगी।

वहीं, 20 अप्रैल को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हवा की गति 10-20 किमी/घंटा रहेगी। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 36 से 38 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 21 अप्रैल को आसमान साफ रहेगा। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Next Article