For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather News: रक्षाबंधन पर देशभर के मौसम में बदलाव, इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी, Delhi NCR में भारी बारिश

10:49 AM Aug 09, 2025 IST | Shivangi Shandilya
weather news  रक्षाबंधन पर देशभर के मौसम में बदलाव  इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी  delhi ncr में भारी बारिश
Weather News

Weather News: रक्षाबंधन पर जब देशभर में लोग अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए घरों से निकले, तब अचानक बदले मौसम ने उनकी राहों में कई मुश्किलें खड़ी कर दीं। विशेष रूप से दिल्ली-एनसीआर में शनिवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और दिल्ली के कई क्षेत्रों में जलभराव और ट्रैफिक जाम से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Today Delhi Weather (दिल्ली में आज का मौसम)

Weather News: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार को राजधानी में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी थी, जो सही साबित हुई। विभाग के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। 13 और 14 अगस्त को भी अच्छी बारिश के आसार हैं, जिससे राजधानीवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है।

NCR में बारिश ने बढ़ाई परेशानी

Weather News
Weather News

Weather News: दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक की रफ्तार थम गई और सड़कों पर लंबा जाम लग गया। नालियों के ओवरफ्लो होने से पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को दिक्कतें हुईं। रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की बढ़ी हुई संख्या के कारण ट्रैफिक व्यवस्था और ज्यादा बिगड़ गई। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान सतर्क रहें और जलभराव वाले इलाकों से बचें।

देश के अन्य राज्यों में भी बारिश का असर

Weather News: दिल्ली-एनसीआर ही नहीं, बल्कि देश के कई अन्य राज्यों में भी मौसम ने करवट ली है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में अगले 24 घंटे के भीतर हल्की से लेकर भारी बारिश के आसार जताए गए हैं। इन राज्यों में भी कई क्षेत्रों में जलभराव और बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। इसी तरह झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और पूर्वोत्तर राज्यों में भी बारिश का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर लगातार वर्षा के कारण सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है और बाढ़ की स्थिति बनी हुई है।

Himachal में 357 सड़कें बंद

Himachal में 357 सड़कें बंद
Himachal में 357 सड़कें बंद

Weather News: हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण राज्य में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। शुक्रवार तक 357 सड़कें बंद हो चुकी थीं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) के अनुसार, 599 बिजली ट्रांसफॉर्मर ठप हो गए हैं और 177 जल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हुई हैं। राज्य सरकार ने लोगों से पहाड़ी क्षेत्रों की यात्रा करने से बचने और विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

Bihar में बाढ़ से 89 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित

Bihar में बाढ़
Bihar में बाढ़

Weather News: बिहार में गंगा और बूढ़ी गंडक नदियों के उफान ने हालात गंभीर बना दिए हैं। पटना सहित अथमलगोला, मोकामा, बाढ़ और दानापुर जैसे क्षेत्रों में बाढ़ का पानी घरों में घुस गया है। इससे 89 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य जारी हैं, लेकिन स्थिति अब भी चिंताजनक बनी हुई है।

ये भी पढ़ें :Visa Free Countries for Indians 2025: Philippines ही नहीं इन देशों में भारतीयों को बिना वीजा मिलेगी एंट्री

Visa Free Countries for Indians 2025: फिलीपींस ने इंडियन पासपोर्ट धारकों को वीजा फ्री एंट्री देने का फैसला लिया है। इस निर्णय एक बड़ा कदम है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और दोनों देश के बीच संबंध मजबूत होंगे। इस फैसले पर भारत ने भी फिलीपींस के पर्यटकों को फ्री ई-वीजा की सुविधा देने का निर्णय लिया है। इसके अलावा, आने वाले महीनों में भारत और फिलीपींस के बीच डायरेक्ट उड़ान सेवा भी शुरू होने की संभावना है।

आगे पढ़ें...

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

Advertisement
×