टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलसरकारी योजनाहेल्थ & लाइफस्टाइलट्रैवलवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

उत्तर भारत में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

08:05 AM Jun 16, 2024 IST | Aastha Paswan

Weather News: देश के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के मैदानी इलाके ही नहीं, पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के भी ज्यादातर जिले भी लू की चपेट में हैं।

Advertisement

Highlights

हर जगह पड़ रही भीषण गर्मी

मौसम विभाग ने दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में लू को लेकर चेतावनी जारी की है। हिमाचल और उत्तराखंड के कई इलाकों में लू को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले चार दिनों से गुजरात से आगे नहीं बढ़ पाया है।

दिल्ली में मौसम के हाल

राजधानी दिल्ली में भीषण गर्मी से राहत मिलती नहीं दिख रही है और अगले तीन दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान मौसम के औसत से छह डिग्री अधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में भी लू का प्रकोप जारी

हिमाचल प्रदेश में हमीरपुर के नेरी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो प्रदेश में अब तक का सबसे अधिक तापमान है। उत्तराखंड में देहरादून का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में भी लू का प्रकोप जारी है। जम्मू संभाग में सबसे अधिक तापमान कठुआ जिले में 46.5 डिग्री दर्ज किया गया।

गर्मी से बिहार में 13 की मौत

बिहार में भीषण गर्मी के कारण शनिवार को तीन जिलों में 13 लोगों की मौत की सूचना है। शनिवार को राज्य में सबसे अधिक तापमान बक्सर में 46.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, गया, डेहरी (सासाराम) और भोजपुर में अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऑरेंज और रेड अलर्ट जारी किया

वहीं, भारत के उत्तर-पूर्वी हिस्से में सोमवार और मंगलवार को भारी बारिश होने की उम्मीद है। आइएमडी ने कुछ राज्यों के लिए आरेंज और रेड अलर्ट जारी किया है। आइएमडी ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में दो दिन भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिजली गिरने के साथ तूफान की भविष्यवाणी की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article