Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

हरियाणा-पंजाब में कोहरे का कहर, विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की थमी रफ्तार

11:27 AM Dec 27, 2023 IST | NAMITA DIXIT
Weather Today

हरियाणा और पंजाब में धुंध का कहर जारी है। साथ ही बढ़ती ठंड ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। हरियाणा में मंगलवार को अत्यधिक कोहरा छाने से विजिबिलिटी पांच मीटर से नीचे चली गई।वहीं, पंजाब का हाल हरियाणा से बुरा दिखाई दिया। सुबह साढ़े पांच से आठ बजे तक गुरदासपुर, जालंधर, मोहाली, बरनाला, लुधियाना, जालंधर, मोगा समेत कई जिलों में विजिबिलिटी घटकर शून्य तक पहुंच गई।

करनाल और कुरुक्षेत्र में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी

आपको बता दें मौसम विभाग की तरफ से हरियाणा के अंबाला जिले में घना कोहरा पड़ने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा कैथल, करनाल और कुरुक्षेत्र में दो दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें कहा गया है कि वाहन उतनी तेजी से ही चलाया जाए जितनी स्पीड पर कंट्रोल किया जा सके। कोहरे की वजह से 19 ट्रेनें भी लेट चल रही है।

Advertisement
 न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं

तो वहीं, मौसम विभाग ने पंजाब में घनी धुंध होने को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं आने वाला है। कोहरे की वजह से सड़क पर वाहन रेंगते नजर आ रहे है।इतना ही नहीं मंगलवार को कोहरे की वजह से अमृतसर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से कुआलालंपुर की 2 उड़ानें भी रद्द की गई। जबकि दिनभर 27 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रि-शेड्यूल किया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article