W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Punjab में लगातार बारिश से बढ़ी ठंड ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

10:56 AM Feb 05, 2024 IST | NAMITA DIXIT
punjab में लगातार बारिश से बढ़ी ठंड ने लोगों की बढ़ाई परेशानी
Advertisement

लगातार पंजाब (Punjab) में हो रही बारिश की वजह से ठंड बढ़ गई है।बता दें बारिश से पंजाब में दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है और यह सामान्य से 5.5 डिग्री नीचे पहुंच गया है। बारिश के कारण अब लोगों की परेशानी भी बढ़ गई है।

  • पंजाब में लगातार बरसात से बढ़ी ठंडक
  • दिन के तापमान में 3.2 डिग्री की बड़ी गिरावट
  • लगातार बारिश से बढ़ी ठंड ने लोगों की बढ़ाई परेशानी

सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने सोमवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। पंजाब में कईं जगहों पर सुबह घना कोहरा छाया रहा। कईं जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश भी पड़ सकती है। विभाग के मुताबिक मंगलवार से मौसम शुष्क हो जाएगा।रविवार को अमृतसर का अधिकतम तापमान 15.0 डिग्री, लुधियाना का 13.3 डिग्री, पटियाला का 16.4 डिग्री, गुरदासपुर का 13.0, एसबीएस नगर का 13.5, बरनाला का 15.0, फरीदकोट का सबसे अधिक 16.7, जालंधर का 12.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि पंजाब के न्यूनतम तापमान में 1.6 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। जिससे यह सामान्य से 4.9 डिग्री ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम 8.0 डिग्री के तापमान के साथ गुरदासपुर सबसे ठंडा रहा।

अमृतसर में 4.2 एमएम की बारिश दर्ज

अगर बात अमृतसर की करें, वहां पारा 10.4, लुधियाना का 11.1, पटियाला का 11.6, पठानकोट का 9.4, बठिंडा का 8.6, फरीदकोट का 12.7, एसबीएस नगर का 11.0, बरनाला का 12.0 डिग्री दर्ज किया गया। आज अमृतसर में 4.2 एमएम की बारिश दर्ज की गई, जबकि लुधियाना में 2.2, पटियाला में 5.4, पठानकोट में 1.6, बठिंडा में 1.0, फरीदकोट में 2.0, गुरदासपुर में 1.3, एसबीएस नगर में 1.1, फतेहगढ़गढ़ साहिब में 1.5, जालंधर में 2.5, मोगा में 1.0, रोपड़ में 0.5 एमएम बारिश पड़ी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
Advertisement
×