Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Delhi में बढ़ सकती है ठंड! आज बारिश की संभावना

09:31 AM Mar 13, 2024 IST | NAMITA DIXIT

देश के कई राज्यों के मौसम में लगातार करवट बदल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार है।दिल्ली (Delhi) में भीतापमान में तेजी से बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। मंगलवार को इस महीने का सबसे गर्म दिन रहा।इसी बीच आईएमडी ने बुधवार को दिल्ली और आसपास के शहरों में हल्की बारिश की संभावना है।

न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान

भारत मौसम विभाग के मुताबिक, 13 मार्च को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है, जबकि न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। दिन के समय आसमान साफ रहेगा।

Advertisement

मंगलवार को सबसे ज्यादा तापमान वाला दिन साबित हुआ

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार यानी 12 मार्च 2024 को 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा रहा। साथ ही यह मार्च महीने में अब तक का सबसे ज्यादा तापमान वाला दिन साबित हुआ। दिन में समय मौसम साफ रहा और न्यूनतम तापमान 15.1 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा रहा. साल 2023 में मार्च में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि 2022 में यह 39.6 डिग्री सेल्सियस था।

प्रदूषण में हो सकती है वृद्धि

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्ली में 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 200 दर्ज किया गया जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है। एक्यूआई को शून्य से 50 के बीच अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article