For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather Update: पंजाब-हरियाणा में ठंड का कोहराम, बठिंडा रहा सबसे ठंडा स्थान

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

04:53 PM Dec 31, 2022 IST | Desk Team

पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा।

weather update  पंजाब हरियाणा में ठंड का कोहराम  बठिंडा रहा सबसे ठंडा स्थान
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शनिवार को कड़ाके की ठंड रही और राज्यों में घने कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार बठिंडा पंजाब में सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अमृतसर में भी रात में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुरदासपुर, मुक्तसर और नवांशहर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 5.4 डिग्री, 4.7 डिग्री और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री, मोहाली में 8.8 डिग्री, जालंधर में 6.3 डिग्री, जबकि लुधियाना में न्यूनतम 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटियाला में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोनों राज्यों की साझा राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हरियाणा के सिरसा में न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री, करनाल में 8.4 डिग्री, अंबाला में 8.9 डिग्री, कैथल में 7.9 डिग्री जबकि फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×