Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Punjab और Haryana में ठंडी हवाएं बढ़ाएगी ठिठुरन, बारिश होने की संभावना

12:27 PM Jan 30, 2024 IST | NAMITA DIXIT
Weather Update

इस समय पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है। ऐसे में हरियाणा (Haryana) में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से मौसम में बदलाव होगा। इस बार 30 जनवरी, 2 और 5 फरवरी को तीन पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। जिससे 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना बन रही है।बात करें पंजाब (Punjab) की तो राज्य में पिछले करीब एक महीने से कोहरे और सूखी ठंड ने लोगों को परेशान किया है।वहीं एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से आज बारिश की संभावना बन रही है।

हरियाणा के इन जिलों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 31 जनवरी से 5 फरवरी के बीच पंचकूला,पानीपत, सिरसा, हिसार, यमुनानगर,अंबाला, फतेहाबाद, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल और जींद में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है एक-दो जगहों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसके अलावा चरखी दादरी,फरीदाबाद, झज्जर,महेंद्रगढ़, भिवानी, नूंह, गुरुग्राम,रोहतक और पलवल जिलों में बिखराव वाली बारिश होने की संभावना है। वहीं प्रदेश के तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखी गई है। वहीं आज हरियाणा में मौसम खुश्क रहने की संभावना है।

Advertisement

बारिश होने से प्रदेश में बढ़ने वाली है ठिठुरन

बात पंजाब की करें तो आज वहां हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। आज हिमाचल के साथ लगते जिले पठानकोट और गुरदासपुर में बारिश की संभावना है। वहीं बुधवार और गुरुवार को पूरे पंजाब में बारिश की संभावना है। बारिश होने से कोहरे और ड्राई कोल्ड से राहत मिलने वाली है। कोहरा जो पिछले एक महीने से पंजाब में जमकर बैठा है वो बारिश से धूल सकता है।कोहरे ने फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है। वहीं बारिश होने से प्रदेश में ठंड और ठिठुरन बढ़ने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article