Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Weather Update: Delhi-NCR के कई हिस्सों में झमाझम बारिश, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

06:44 AM Jul 26, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में आज सुबई कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। जिससे दिल्ली वासियों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली है। गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली में सुबह चार बजे से ही झमाझम बारिश शुरू हो गई है। आज सुबह-सुबह ही दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में काली घटाएं छा गई। बारिश के साथ ही ठंडी हवाएं भी चल रही हैं।

 

दिल्ली-NCR में 29 जुलाई तक बारिश का दौर 

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में अभी और भी भारी बारिश होने की उम्मीद है, जो अगले सप्ताह के मध्य तक जारी रह सकती है। शुक्रवार को सुबह दिल्ली सहित एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। वहीं, IMD ने बताया कि, दिल्ली और आसपास के इलाकों में 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश का फैलान और तीव्रता ज्यादा हो सकती है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के मध्य और न्यूनतम तापमान 20 के मध्य के आसपास रहेगा।

 

दिल्ली में बारिश से कई जगहों पर जाम

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में सुबह बारिश होने से कई स्थानों पर जलभराव और यातायात ठप हो गया है। बारिश की वजह से परिवहन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई। मौसम विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली में शुक्रवार तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इसी के साथ राजधानी में 29 जुलाई तक बारिश जारी रहने की संभावना जताई है। वही दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी है। लगातार हो रही बारिश से महाराष्ट्र, गुजरात, और मध्य प्रदेश पूरी तरह प्रभावित है। कई इलाकों में जलभराव की समस्या हो गई है। जबकि यातायात पूरी तरह थम गया है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article