W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Varanasi में फिर बदल रहा मौसम, दो दिनों के लिए IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

02:54 PM Feb 12, 2024 IST | NAMITA DIXIT
varanasi में फिर बदल रहा मौसम  दो दिनों के लिए imd ने जारी किया बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चल रही बर्फीली हवाओं से वहां का मौसम सर्द बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग कहना है कि पश्चिमी विभोक्ष के असर के चलते 12 फरवरी से यूपी के मौसम का मिजाज बदल सकता है, जिसके कारण राज्य के कई जिलों में करीब 30-35 किलोमीटर की रफ्तार से हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना हैं।

  • वाराणसी में फिर बदल रहा मौसम
  • IMD ने जारी किया अलर्ट
  • अगले दो दिन में हो सकती है बारिश

पूर्वांचल में गरज चमक के साथ हो सकती है बारिश

आपको बता दें वाराणसी के आसपास जनपद सहित पूर्वांचल में एक बार फिर मौसम करवट लेता दिखाई दे रहा है। 12 फरवरी से 14 फरवरी के बीच में पूर्वांचल में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। बारिश के साथ तापमान में गिरावट का अनुमान लगाया गया है। हालांकि आज सुबह से ही जनपद में अच्छी धूप खिली है, लेकिन सुबह 9:00 बजे के बाद बादलों में धूप छांव का खेल भी जारी है।

15 फरवरी से पूर्वांचल में मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान

IMD रिपोर्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट का अंदेशा जताया जा रहा है। जहां 12 फरवरी को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। वहीं दूसरी तरफ इस बारिश से एक बार फिर लोगों को ठंड और गलन का एहसास हो सकता है। हालांकि 15 फरवरी से पूर्वांचल में मौसम पूरी तरह साफ होने का अनुमान लगाया गया है।

बारिश का प्रभाव फसलों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण

फरवरी महीने में होने वाली बारिश का प्रभाव फसलों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण होता है। विशेष तौर पर इस सीजन में रबी फसल जैसे मटर, सरसों, गन्ना, गेहूं के लिए ठंड और बारिश सबसे ज्यादा आवश्यक होता है और प्राकृतिक तौर पर अगर बारिश होती है तो निश्चित तौर पर खेतों में इन फसलों के लिए यह मौसम काफी उपयोगी साबित होगा।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

NAMITA DIXIT

View all posts

Advertisement
×