Weather Update : दिल्ली में गिरा पारा, इस मौसम की सबसे सर्द सुबह, AQI 275 दर्ज
लोगों के काफी इंतज़ार के बाद अब ठंड दस्तक दें दी है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है।
11:52 AM Nov 18, 2022 IST | Desk Team
लोगों के काफी इंतज़ार के बाद अब ठंड दस्तक दें दी है। राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में सुबह और शाम को ठंड का अहसास होने लगा है। दिल्ली में आज इस मौसम की सबसे सर्द सुबह रही है। राजस्थान के फतेहपुर शेखावाटी में कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। वहीं, दक्षिण भारत के राज्यों में बारिश बारिश का अभी भी सिलसिला जारी है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक, दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी और इससे सटे उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।
दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में
आईएमडी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में पारा और गिर सकता है। दिल्ली के तापमान में कमी दर्ज की जाएगी। दिल्ली के पालम स्टेशन पर आज न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 25 डिग्री रिकॉर्ड किया जा सकता है। आपको बता दें, दिल्ली की समग्र वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया कि वाणु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) सुबह नौ बजे 275 दर्ज किया गया।
अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस का अनुमान
उल्लेखनीय है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच एक्यूआई गंभीर माना जाता है। इस बीच, मौसम विभाग ने दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह साढ़े आठ बजे 79 प्रतिशत दर्ज की गई। विभाग के अनुसार, अधिकतर तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
Advertisement
Advertisement

Join Channel