Weather Update : धूप खिलने से राजधानी में सुहावना हुआ मौसम, न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
10:52 AM Feb 12, 2022 IST | Desk Team
राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार सुबह आसमान साफ रहा और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस मौसम के औसत तापमान से दो डिग्री कम था। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 76 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान साफ रहने का पूर्वानुमान जताया और कहा कि शहर में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस था और अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शनिवार सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘मध्यम’ श्रेणी में 197 दर्ज किया गया। फरीदाबाद (196), गुरुग्राम (164), गाजियाबाद (183), ग्रेटर नोएडा (146) और नोएडा (153) में भी एक्यूआई मध्यम श्रेणी में दर्ज किया गया।
Advertisement