देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
दिल्ली में मौसम करवट बदल रहा है। एक बार फिर बारिश होने के आसार है। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक तीन दिन बाद यानी 12 और मार्च को दिल्ली (Delhi) में बारिश होने का अनुमान है। आज दिन का मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा, तापमान में आंशिक बढ़ोतरी की संभावना है।
आपको बता दें इसके साथ ही कुछ इलाकों में आईएमडी ने बारिश की चेतावनी भी जारी की है। मौसम विभाग ने 72 घंटे का अलर्ट जारी किया है। जिसके तहत पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना जाहिर करते हुए मैदानी इलाकों में भी बरसात की भविष्यवाणी की है।मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के भीतर उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। वहीं दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और तेलंगाना में बादल छाए रहेंगे।अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज कियाबता दें आईएमडी के अनुसार 8 मार्च 2024 को न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया जो सामान्य से एक डिग्री कम था।10 से 14 मार्च के बीच तापमान में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं। ऐसे मे सुबह और शाम के समय लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार के दिन सुबह नौ बजे दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक 179 रहा। तेज हवा की दिशा बदलने की वजह से एक्यूआई में राहत की सूचना है। एनसीआर के गुरुग्राम का सबसे अधिक एक्यूआई 206 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी आता है। इसके अलावा, फरीदाबाद में एक्यूआई 163, ग्रेटर नोएडा में 142, नोएडा में 126 व गाजियाबाद में 115 रहा। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।