For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Delhi-NCR में फिर बदलेगा मौसम, अगले हफ्ते बढ़ेगा तापमान

अगले हफ्ते Delhi-NCR में बढ़ते तापमान से बढ़ेगी गर्मी

08:22 AM Mar 17, 2025 IST | Syndication

अगले हफ्ते Delhi-NCR में बढ़ते तापमान से बढ़ेगी गर्मी

delhi ncr में फिर बदलेगा मौसम  अगले हफ्ते बढ़ेगा तापमान

Delhi-NCR में फिलहाल लोगों को अभी तेज गर्मी से निजात मिली हुई है। होली के एक दिन पहले और होली के एक दिन बाद भी हुई रिमझिम बरसात ने मौसम को सुहाना बना रखा है और भीषण गर्मी से लोग फिलहाल बचे हुए हैं। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों के बाद से अधिकतम और न्यूनतम पारे का बढ़ना शुरू होगा।

Delhi-NCR में मौसम का बदला मिजाज, तापमान में गिरावट

अगले हफ्ते में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम तापमान 19 पहुंचने की संभावना है। मौसम लगातार अपना मिजाज बदल रहा है। कभी तेज धूप और गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है, तो कभी सुबह और शाम के वक्त लोगों को ठंडी हवाओं के चलते मौसम में हुए बदलाव का असर देखने को मिल रहा है।

मौसम विभाग के मुताबिक एनसीआर में मौसम एक बार फिर अपना मिजाज बदलने वाला है। लेकिन उससे पहले दो दिनों तक फिलहाल तेज हवाओं के चलने से गर्मी का सामना कम करना पड़ेगा। 17 मार्च को भी अधिकतम पारा 32 डिग्री पहुंचेगा, जबकि न्यूनतम पारा 17 डिग्री रहेगा।

मौसम विभाग ने जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके मुताबिक 18 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, तेज हवा चलेगी और अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री पहुंच जाएगा। इसके बाद 19 मार्च से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। आसमान पर बादल छाए रहेंगे और अधिकतम पारा और न्यूनतम पारा बढ़ने लगेगा।

19 मार्च को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री बने रहने की संभावना जताई गई है। 20 मार्च को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे और इस दिन भी अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पहुंचने की संभावना है। इस बढ़ते पारे की वजह से हो रही गर्मी और फिर अचानक आ रहे मौसम में बदलाव के चलते लोग बीमार भी हो रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Syndication

View all posts

Advertisement
×