दिल्ली से बंगाल तक बदलेगा मौसम, भीषण गर्मी के बीच आई गुड न्यूज़
दिल्ली से बिहार तक मौसम में बदलाव की संभावना
भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। दिल्ली से बिहार तक मौसम बदलने के आसार हैं। अगले कुछ दिनों में तेज बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है। बंगाल, झारखंड, ओडिशा और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
इन दिनों भारत के अधकांश भागों में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। तापमान 45 के पार पहुंच गया है। कई राज्यों में लू को लेकर अलर्ट जारी है तो कहीं तेज बारिश को लेकर चेतावनी जारी है। वहीं दिल्ली से बिहार तक मौसम बदलने के आसार हैं। कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इस दौरान लोगों का हाल बेहाल है। वहीं भारतीय मौसम विभाग ने गुड न्यूज़ दी है। अगले कुछ दिनों तेज बारिश, आंधी-तूफान को लेकर चेतावनी जारी की गई है।
इन राज्यों में तेज बारिश
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत से लेकर उत्तर और पूर्वोत्तर राज्यों तक मौसम बदलने को लेकर आशंका जताया है। इस दौरान बिहार, बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ में गरज के साथ बारिश और आंधी की संभावना है। मध्य प्रदेश और ओडिशा में 13 से 18 जून तक भारी बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 14 जून को तेज बारिश की चेतावनी है।
हिमाचल का मौसम
वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान की संभावना है। जबकि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में लू को लेकर अलर्ट जारी है। खासकर राजस्थान 13 और 14 जून को भीषण लू पड़ने की आशंका है। आगामी दिनों में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप में कुछ जगहों पर भारी बारिश की आशंका है। 14 और 15 जून को तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। साथ ही कई जगहों पर 50-60 km/hr की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
आगामी दिनों में मिलेगी राहत
मौसम विभाग ने यह भी बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य प्रदेश में तापमान में धीरे-धीरे 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। हालांकि, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में गर्म रातों और गरम मौसम से लोगों को राहत मिलेगी।
एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सवार थे 156 यात्री