W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Weather: दिल्ली-यूपी में बढ़ी ठंड, इस प्रदेश में बारिश के आसार

दिल्ली-यूपी में दो दिन से शीतलहर चल रही है। इससे लोगों की कंपकंपी छूट रही।

02:15 AM Dec 06, 2024 IST | Ranjan Kumar

दिल्ली-यूपी में दो दिन से शीतलहर चल रही है। इससे लोगों की कंपकंपी छूट रही।

weather  दिल्ली यूपी में बढ़ी ठंड  इस प्रदेश में बारिश के आसार
Advertisement

दिल्ली, उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ गई है। दो दिनों से शीतलहर चल रही है। धूप होने के बाद भी लोगों की कंपकंपी छूट रही। दरअसल, मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार जताए हैं। कश्मीर में ठंड से डल झील जमनी शुरू हो गई है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान -2.0 डिग्री पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल के कुछ जिलों में बर्फबारी की संभावना है। वहीं, तमिलनाडु में आज बारिश हो सकती है।

यूपी में गिरेगा पारा

उत्तर प्रदेश में तेज पछुआ हवा बह रही है। यह अगले 48 घंटे तक बह सकती है, जिससे तापमान में और गिरावट की संभावना है। ठंडी हवा चलने से सुबह और शाम में ठंड बढ़ गई है। मौसम विज्ञानी के मुताबिक पश्चिमी दिशा से उत्तर-पश्चिमी भारत की ओर बढ़ रहा सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आठ और नौ दिसंबर को यूपी के मौसम को प्रभावित करेगा।

तराई और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश के आसार

इस कारण तराई और आसपास के इलाकों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है। इस बदलाव के कारण दिन-रात के तापमान में और गिरावट दर्ज की सकती है। आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में एक डिग्री गिरावट की संभावना है।

सीजन की सबसे ठंडी सुबह रही गुरुवार को

इस सीजन की सबसे ठंडी सुबह गुरुवार को रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.5 डिग्री दर्ज हुआ। यह इस मौसम में अब तक का सबसे कम है। आयानगर में 7.2 डिग्री, लोधी रोड पर आठ डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 25.1 डिग्री दर्ज हुआ।

तमिलनाडु में बारिश की संभावना

तमिलनाडु में बीते 24 घंटों में भारी बारिश हुई है। कलासापाकम में सबसे अधिक 12 सेंटीमीटर बारिश हुई, जो तुनमलाई जिले में है। आगामी दिनों में मौसम में बदलाव हो सकता है। रविवार को भी तमिलनाडु के कुछ जिलों में बूंदाबांदी के आसार हैं। अंडमान निकोबार में भी छिटपुट बारिश की संभावना है।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Ranjan Kumar

View all posts

Advertisement
×