W3Schools
Advertisement

राजनीति के अंधेरे खेल को दिखाती है Saif Ali Khan की ये वेब सीरिज़, Amazon Prime पर अभी देखें

‘तांडव’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है, जो सत्ता, साजिश, धोखे और छात्र राजनीति की जटिल दुनिया को दिखाती है। सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने सीरीज में दमदार और अलग अंदाज वाले किरदार निभाए हैं। प्रधानमंत्री की रहस्यमयी मौत से शुरू होने वाली कहानी का क्लाइमैक्स कई चौंकाने वाले मोड़ लेकर आता है।
04:28 PM Sep 13, 2026 IST | Rishabh Pandey
‘तांडव’ एक पॉलिटिकल थ्रिलर सीरीज है, जो सत्ता, साजिश, धोखे और छात्र राजनीति की जटिल दुनिया को दिखाती है। सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर और मोहम्मद जीशान अय्यूब ने सीरीज में दमदार और अलग अंदाज वाले किरदार निभाए हैं। प्रधानमंत्री की रहस्यमयी मौत से शुरू होने वाली कहानी का क्लाइमैक्स कई चौंकाने वाले मोड़ लेकर आता है।
राजनीति के अंधेरे खेल को दिखाती है saif ali khan की ये वेब सीरिज़  amazon prime पर अभी देखें
Saif Ali Khan Popular Web Series

अगर आपको पॉलिटिकल थ्रिलर पसंद हैं और ऐसी कहानी देखना चाहते हैं, जिसमें सत्ता, साजिश और धोखे का जबरदस्त कॉम्बीनेशन हो, तो प्राइम वीडियो की सीरीज ‘तांडव’ आपके लिए एक दिलचस्प ऑप्शन हो सकती है। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी यह 9 एपिसोड की सीरीज सत्ता के गलियारों से लेकर यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट राजनीति तक की तस्वीर पेश करती है। सीरीज में राजनीति का वह चेहरा देखने को मिलता है, जहां कुर्सी हासिल करने के लिए रिश्ते, दोस्ती और भरोसा तक दांव पर लगा दिए जाते हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री की मौत से शुरू होती है कहानी

Tandav Story
Tandav Story (Source: Google)

‘तांडव’ की कहानी देश के प्रधानमंत्री की अचानक और मिस्टीरियस मौत के साथ शुरू होती है। इसके बाद सत्ता पर कब्जे की होड़ तेज हो जाती है और राजनीतिक चालों का सिलसिला शुरू हो जाता है। कहानी आगे बढ़ने के साथ ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी और साजिशों को लेकर आती हैं। हर किरदार के अपने फायदे हैं और सत्ता की इस लड़ाई में कोई भी पूरी तरह भरोसेमंद नजर नहीं आता।

Advertisement

Saif Ali Khan Popular Web Series: सैफ अली खान ने निभाया शातिर नेता का किरदार

Saif Ali Khan Popular Web Series
Saif Ali Khan Popular Web Series (Source: Google)

सीरीज में सैफ अली खान ने समर प्रताप सिंह का रोल निभाया है। उनका किरदार बेहद एम्बीशियस और चालाक राजनेता का है, जो सत्ता हासिल करने के लिए किसी भी हद तक जाने से पीछे नहीं हटता। समर अपनी राजनीतिक चालों से विरोधियों को मात देने की कोशिश करता है और यही किरदार सीरीज की कहानी को काफी हद तक आगे बढ़ाता है।

Advertisement

सुनील ग्रोवर ने चौंकाया

Sunil Grover In Tandav
Sunil Grover In Tandav (Source: google)

सुनील ग्रोवर ने सीरीज में गुरपाल सिंह का किरदार निभाकर अपनी कॉमेडी वाली इमेज से बिल्कुल अलग अंदाज दिखाया है। वह समर के बेहद करीबी और भरोसेमंद इंसान के रूप में नजर आते हैं। उनकी शांत लेकिन मिस्टीरियस पर्सनैलिटी कहानी में तनाव और रोमांच बढ़ाती है। गुरपाल के कई सीन दर्शकों को चौंकाने वाले हैं।

लुटियंस की राजनीति से यूनिवर्सिटी कैंपस तक

Tandav Web Series
Tandav Web Series (Source: Google)

‘तांडव’ सीरिज़ की खास बात यह है कि कहानी सिर्फ बड़े नेताओं और सत्ता के गलियारों तक लिमीटेड नहीं रहती। इसमें यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट राजनीति को भी अहम जगह दी गई है। मोहम्मद जीशान अय्यूब का किरदार इस हिस्से को मजबूती देता है। एक छात्र नेता का धीरे-धीरे राजनीतिक ताकतों के खेल में फंसना और सत्ता की राजनीति का हिस्सा बनना कहानी में एक अलग मोड़ जोड़ता है।

आखिरी एपिसोड में बदल जाता है पूरा खेल

Tandav Web Series Last Episode
Tandav Web Series Last Episode (Source: Google)

वहीं सीरीज का क्लाइमैक्स कहानी को एक नया मोड़ देता है। इसके अलावा नौवें एपिसोड तक पहुंचते-पहुंचते कई राजनीतिक समीकरण बदल जाते हैं और दर्शकों के सामने ऐसे राज आते हैं, जिनकी उम्मीद करना आसान नहीं होता। ‘तांडव’ सत्ता की भूख, राजनीतिक एम्बीशन और इंसानी रिश्तों के बीच चलने वाली उस जंग को दिखाती है, जहां हर किरदार अपनी अगली चाल चलने की तैयारी में रहता है। यही सस्पेंस और लगातार बदलते समीकरण इसे एक ऐसी पॉलिटिकल थ्रिलर बनाते हैं, जिसे राजनीति और सस्पेंस पसंद करने वाले दर्शक देख सकते हैं।

Read More: हॉरर और कॉमेडी का जबरदस्त कॉम्बिनेशन, JioHotstar पर आई ये बेहतरीन वेब सीरिज़

Advertisement
Author Image

Rishabh Pandey

View all posts

ऋषभ पांडे पिछले पांच साल से पत्रकारिता के फील्ड में काम कर रहे हैं, उन्होंने अपनी शुरुआत Zee News चैनल से की थी, इसके बाद उन्होंने News 24 में पॉलिटिकल, एंटरटेनमेंट न्यूज और क्राइम से जुड़ी खबरें लिखीं और बतौर प्रोड्यूसर भी एंटरटेनमेंट बीट पर काम किया, अब ऋषभ Punjab Kesari में एंटरटेनमेंट और स्पोर्टस बीट पर बतौर Sub Editor (हिंदी में) काम कर रहे हैं।

Advertisement
Advertisement
×