W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

राम मंदिर को लेकर अमेरिका में आयोजित होगा वेबिनार

09:33 PM Dec 08, 2023 IST | Rakesh Kumar
राम मंदिर को लेकर अमेरिका में आयोजित होगा वेबिनार
Advertisement

Ram Temple राम मंदिर का उद्घाटन अगले साल जनवरी में होना है। इससे पहले भारतीय-अमेरिकियों को राम मंदिर के बारे में बताया जाएगा। इसके लिए एक वेबिनार सीरिज आयोजित की जाएगी। इस वेबिनार में राम मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि इस वेबिनार सीरिज का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका और हिंदू यूनिवर्सिटी ऑफ अमेरिका द्वारा कराया जा रहा है। इसके पांच भाग होंगे, जिनमें राम मंदिर के इतिहास से लेकर उसकी भव्यता तक के बारे में बताया जाएगा। अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन 22 जनवरी, 2024 को होना है।

HIGHLIGHTS 

  • राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 500 साल 
  • भाजपा सांसद सुधांसु त्रिवेदी को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया
  • नौ दिसंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण

 

राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 500 साल

Ram Temple बता दें कि अयोध्या में श्री राम मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए 500 साल के संघर्ष पर वेबिनार नौ दिसंबर को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के (सेवानिवृत्त) क्षेत्रीय निदेशक (उत्तर) केके मुहम्मद की प्रस्तुति के साथ शुरू होगा। केक मुहम्मद ने अपने कैरियर के दौरान कई महत्वपूर्ण स्मारकों की खोज की है। उनके कामों को देखते हुए उन्हें 2019 में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाजपा सांसद सुधांसु त्रिवेदी को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया

इस कार्यक्रम में भाजपा सांसद सुधांसु त्रिवेदी को विशेषतौर पर आमंत्रित किया गया है, जो इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अपना वक्तव्य देंगे। ज्ञानवापी मस्जिद विवाद से जुड़े जाने-माने वकील विष्णु शंकर जैन छह जनवरी को तीसरे वेबिनार के मुख्य वक्ता होंगे। इस दौरान वह पूरे आंदोलन पर कानूनी नजरिया रखेंगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rakesh Kumar

View all posts

Advertisement
Advertisement
×