Wedding 2025 Bridal Lehenga Idea: शादी में दिखना है बेहद गॉर्जियस और डिफरेंट, पहनें ये यूनिक डिज़ाइन के लहंगे
Wedding 2025 Bridal Lehenga Idea: शादियों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में जिनकी शादी की तारीख तय हो हो गई है, वे इन दिनों शॉपिंग और शादी की तैयारियां जमकर कर रहे होंगे। खासकर, होने वाली दुल्हन के लिए ये दिन बेहद खास होता है। वे अपनी वेडिंग डे के दिन खूबसूरत दिखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। हेयर केयर, स्किन केयर से लेकर शादी की हर रस्म में क्या-क्या पहनेंगी, इसकी पूरी लंबी-चौड़ी लिस्ट बना लेती हैं।
वेडिंग डे पर दुल्हन का लहंगा खास होता है। लहंगा जितना खूबसूरत, सोबर होगा दुल्हन भी उतनी ही अधिक खूबसूरत नजर आती है। आप सेलिब्रिटी स्टाइल लहंगे की दीवानी हैं तो अपनी शादी में इन सेलेब्स स्टाइल वाले सोबर लहंगे डिडाइन करवा सकती हैं।
Wedding 2025 Bridal Lehenga Idea
1. Maroon Bridal Lehenga

आपको कुछ लीक से हटकर वेडिंग ड्रेस पहनना है तो आप इस लहंगे पर नजर डालें। मैरून रंग के इस लंहेग पर सिल्वर और गोल्ड मिक्स जरी वर्क इस लहंगे को बेहद ही सोबर लुक दे रहा है। आप अपनी शादी बहुत ही भव्य तरीके से नहीं करने वाली हैं, तो ऐसा लाइट वर्क किया हुआ लहंगा ट्राई कर सकती हैं। इस पर आप अपनी पसंद के अनुसार, बैंगल्स, ईयररिंग्स, नेकलेस पहन सकती हैं और मेकअप करा सकती हैं।
2. Red Bridal Lehenga

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक कैटरीना कैफ ने अपनी शादी के लिए लाल रंग को चुना था। एक्ट्रेस ने अपनी शादी पर मशहूर डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी का डिजाइन किया लहंगा पहना था। इस लहंगे के साथ कैटरीना ने कॉन्ट्रास्ट में रोज गोल्ड ज्वेलरी कैरी की थी। उनका ओवरऑल लुक किसी अप्सरा से कम नहीं लग रहा था। ऐसे में आप भी कैटरीना की तरह लाल रंग के लहंगे को चुन सकती हैं।
3. Pastel Bridal Lehenga

यदि आपको अपनी शादी के दिन हल्के रंग का ब्राइडल लहंगा पहनना है तो आप ये खूबसूरत लहंगा ट्राई कर सकती हैं। आथिया द्वारा पहनी गई शादी के लहंगे की चर्चा इस साल सबसे अधिक रही। इस पेस्टल पिंक आउटफिट लहंगे पर खूबसूरत चिकनकारी की गई है, जो बेहद सोबर और खूबसूरत है। आप अपनी शादी के लिए ऐसा लहंगा खरीद सकती हैं या फिर रीक्रिएट कर सकती हैं। पोल्की नेकलेस, मैचिंग ओवरसाइज्ड ईयररिंग्स, मांग टीका, कड़ा बैंगल्स आथिया को परफेक्ट ब्राइडल लुक दे रहे हैं।
4. Embellished Gold Lehenga

ट्रेडिशनल रेड कलर के अलावा, गोल्डन कलर भी वेडिंग के लिए परफेक्ट है। दुल्हन शादी में गोल्डन रंग के लहंगे पहनती हैं तो उसे बिल्कुल रॉयल लुक मिलता है। गोल्डन शेड्स को अक्सर लाल, हरे या पिंक कलर के साथ वियर किया जाता है। अपनी शादी परअभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने गोल्डन रंग का खूबसूरत लहंगा पहना था। उनका ये लहंगा काफी हैवी वर्क वाला है। अंकिता ने इस लुक के साथ हैवी ज्वेलरी कैरी की है।