देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement
Wedding video viral : अक्सर आपने शादी में दुल्हे की बारात में लोगों को नाचते हुए देखा होगा। हर किसी की शादी अलग-अलग तरीके से होती है। लेकिन आपने ये तो हर शादी में देखा ही होगा कि दुल्हा हमेशा घोड़े या रथ पर बैठकर या फिर गाड़ी में बैठा हुआ नज़र आता है। मगर हालहीं में एक वीडियो (Wedding video viral) सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देखने के बाद आप भी हंसने लगेंगे।
गोरखपुर में निकली अनोखी बारात ......
दुल्हा सवार है बुलडोजर पर 😅😅😅😅 pic.twitter.com/6yFgcycYky— Firdaus Fiza (@fizaiq) July 10, 2024
Courtesy : @fizaiq
ये वीडियो उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है। जहां दुल्हे की बारात घोड़े पर नहीं बल्कि दूल्हे को बुलडोजर पर बैठकर बारात ले जाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो (Wedding video viral) में देखा जा सकता है कि बारात जा रही है जहां बुलडोजर पर दूल्हे राजा बैठे हुए हैं। दुल्हे के साथ कुछ बाराती बैठे हुए है, जिसमें वो खुद डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं बुलडोजर पर दुल्हन भी बैठी हुई नजर आ रही है। जिसका मतलब है कि ये वीडियो शादी के बाद वापस जा रही बारात का है। ऐसी अजीबो-गरीब बारात शायद ही आपने पहले कभी देखी होगी। इस बारात को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
वायरल (Wedding video viral) हो रही वीडियो को एक्स पर अलग-अलग अकाउंट से साझा किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया हैं कि गोरखपुर में निकली अनोखी बारात.... दुल्हा सवार है बुलडोजर पर। इस वीडियो ने सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। साथ ही वीडियो देख अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।