बुधवार के दिन इस तरह से गणेश पूजा करनी कभी निष्फल नहीं होती, बल्कि होंगी सभी मनोकामना पूर्ण
हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश जी को सारे देवताओं में प्रथम पूजनी विघ्नहर्ता कहा जाता है। जो भी भक्त गणपति जी की सच्चे मन से अराधना करते हैं
08:12 AM Feb 12, 2020 IST | Desk Team
हिंदू धर्म में भगवान श्रीगणेश जी को सारे देवताओं में प्रथम पूजनी विघ्नहर्ता कहा जाता है। जो भी भक्त गणपति जी की सच्चे मन से अराधना करते हैं उनकी सभी परेशानियों का जल्दी ही निवारण हो जाता है। ऐसे में जीवन में विद्या,बुद्घि,विवेक,यश-कीर्ति,धन वैभव आदि की भरपूर कामना के लिए बुधवार के खास दिन श्रीगणेश जी की पूजा करके आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण कर सकते हैं।
1.बुधवार के दिन भगवान गणेशजी के बारह नामों का उच्चारण करने आप उनके संपूर्ण स्वरूप का ध्यान करके उनकी कृपा पा सकते हैं। इसलिए लिए आपको बुधवार के दिन गणेश मंदिर जाकर भगवान गणेश जी का विधि-विधान से पूजा करके नामों का जप या उच्चारण करना होगा इससे आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।
2.कोई भी इंसान अगर आर्थिक तंगी से जूझ रहा है तो बुधवार के दिन गणेज जी को गाय के घी और गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपके पास अचानक धन आने लगेगा।
3.बुधवार के विशेष दिन पर घर के मंदिर में सफेद रंग के श्री गणेश जी की विधि विधान से स्थापना करें। इसके बाद आप गणेश जी का ध्यान लगाकर पूजा भी करें इससे दरिद्रता का नाश होगा।
4.घर परिवार में रिश्तों को लेकर मनमुटाव हो रहा हो तो बुधवार को गणेश जी को 108 की संख्या से दूर्वा अर्पित करें। हो सके तो बेसन से बने मोदक का भोग गणेश जी को जरूर लगाएं।
5.बुधवार के दिन भगवान गणेश जी के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं। इसके बाद ये तिलक आप अपने माथे पर भी लगाएं। इस उपाय को कर लेने से गणपति महाराज जल्दी ही प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें।
Advertisement
Advertisement