Weekly Horoscope 8 to 14 September: शुभ या अशुभ! चंद्र ग्रहण के बीच इस सप्ताह कैसा रहने वाला है 12 राशियों का योग?
Weekly Horoscope 8 to 14 September: नमस्कार ! आपका स्वागत है पंजाब केसरी पर, जहां हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए कि इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी।इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।
Weekly Horoscope 8 to 14 September: कैसा रहेगा सप्ताह?
Saptahik Rashifal: जानें 12 राशियों का योग
मेष लग्नराशि
इस सप्ताह मेष राशि वालों को धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं। व्यापार में मुनाफा हो सकता है और नौकरीपेशा लोगों को सीनियर्स से सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता के योग हैं और प्रेम जीवन में खुशखबरी मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल सुखद बना रहेगा।
वृषभ लग्नराशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह हफ्ता नौकरी में सफलता का संकेत दे रहा है। इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं। घर में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। सेहत में सुधार होगा और छात्रों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी से संबंध मधुर बने रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं।
मिथुन लग्नराशि
मिथुन राशि वालों के लिए भाग्य साथ देगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा और जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में लाभ हो सकता है। व्यापार में मुनाफा हो सकता है। हालांकि, सेहत को लेकर सतर्क रहें। धार्मिक कार्यों पर खर्च संभव है।
कर्क लग्नराशि
कर्क राशि वालों को खानपान की अनियमितता से स्वास्थ्य परेशानी हो सकती है। काम से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपकी वाणी लोगों पर प्रभाव डालेगी। अचानक धन लाभ संभव है। बच्चों के साथ तालमेल बनाए रखें। छात्रों को अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।
सिंह लग्नराशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह व्यापार में उन्नति लाएगा। नया काम शुरू हो सकता है। परिवार और पिता से सहयोग मिलेगा। सेहत सामान्य रहेगी लेकिन शुरुआत में थोड़ी सावधानी रखें। प्रेम जीवन शुरू हो सकता है और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।
कन्या लग्नराशि
इस सप्ताह कन्या राशि वालों को स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव और बेचैनी रह सकती है। पारिवारिक जीवन में कुछ परेशानी हो सकती है लेकिन वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। आर्थिक मामलों में सफलता के लिए मेहनत करनी होगी।
तुला लग्नराशि
तुला राशि वालों को कामकाज में अच्छा लाभ मिलेगा। अधिकारियों से संबंध मजबूत होंगे और आय के नए स्रोत बनेंगे। छात्रों को सफलता मिलेगी। संतान से जुड़ी कोई परेशानी दूर हो सकती है। मन की चिंता भी कम हो सकती है।
वृश्चिक लग्नराशि
इस सप्ताह वृश्चिक राशि वालों को घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और कार्यस्थल पर सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलना हो सकता है। सेहत सामान्य रहेगी।
धनु लग्नराशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह मान-सम्मान बढ़ाने वाला रहेगा। जीवनसाथी को आर्थिक लाभ मिल सकता है। भाई-बहनों से मदद मिलेगी। आत्मविश्वास के बल पर सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ लाभकारी रहेगा। सेहत में सुधार होगा।
मकर लग्नराशि
मकर राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति सुधर सकती है। परिवार से सहयोग मिलेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। यात्रा के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर सावधानी रखें, खासकर पेट से जुड़ी समस्याओं में। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।
कुंभ लग्नराशि
कुंभ राशि वालों को पुरानी समस्याओं से राहत मिल सकती है। काम में अच्छे परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। यश-कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी और भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा।
मीन लग्नराशि
मीन राशि वालों को इस सप्ताह अनावश्यक खर्च परेशान कर सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है। पुरानी समस्या सुलझ सकती है। सेहत का ध्यान रखें और जीवनसाथी की सेहत पर भी नजर रखें। संतान से थोड़ी दूरी संभव है।
यह भी पढ़ें: Bhadrapada Purnima 2025: भाद्रपद पूर्णिमा पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, इस समय जरूर बरतें ये सावधानियां