Weekly Love Horoscope: 1 से 7 सितंबर तक इन राशियों की लव लाइफ, करियर और स्वभाव में आएंगे ये बदलाव, जानें क्या कहते हैं सितारे
Weekly Love Horoscope: आज से सितंबर का नया महीना शुरू हो गया है और यह महीना अपने साथ कई बदलावों को साथ लेकर आया है। इस महीने में कई लोगों के जीवन में बहुत कुछ बदलने वाला है। इस सप्ताह में कुछ लोगों को कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगो तो वहीं कुछ लोगों को इस सप्ताह कई सारी खुशखबरी मिलेगी। यह सप्ताह कुछ राशियों को लिए काफी कठिन होने वाला है तो वहीं दूसरी ओर यही सप्ताह कुछ राशियों के लिए काफी लाभदायक साबित हो सकता है।
September Weekly Love Horoscope: क्यों है इतना खास सितंबर का यह सप्ताह
इस सप्ताह में कुछ राशियों के जीवन में उनके करियर और उनके स्वभाव में काफी बड़े बदलाव हो सकते हैं। साफ तौर पर अगर बात करें तो यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए ये सप्ताह काफी अहम होने वाला है। इस सप्ताह में सभी राशियों को दिल के साथ-साथ दिमाग और शांति से काम लेने की जरूरत है। आइए जानते हैं इस सप्ताह का 1 से 7 सितंबर तक का Love Horoscope।
1st September to 7th September 2025: 1 से 7 सितंबर तक कैसे रहेंगे आपकी किस्मत के सितारे
मेष राशि
इस सप्ताह इस राशि के लोगों के लिए मिला-जुला रहने वाला है। सिंगल लोगों की किसी अजनबी से मुलाकात हो सकती है। आपकी रोज की दिनचर्या में उनके आने से काफी बदलाव हो सकते हैं। विवाहित लोगों को लिए भी यह स्पताह काफी अच्छा और आनंनदमय होने वाला है। डेट पर जाने का प्लान भी बन सकता है।
वृष राशि
यह सप्ताह वृष राशि के लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के लोगों कि किसी पुराने परिचित से फिर से मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करें और साथी की भावनाओं को समझें। रिश्तों में प्यार को बढ़ाने के लिए किसी रोमंटिक डेट का प्लान करें।
मिथुन राशि
यह सप्ताह मिथुन राशि को लोगों के लिए काफी बेहतर होने वाला है। इस राशि को लोगों को प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ेगी। साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। सिंगल लोगों को भी प्यार में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। वहीं अविवाहित लोगों को भी अच्छे रिश्ते आ सकते हैं। साझेदारी से काम लें और जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
कर्क राशि
यह सप्ताह कर्क राशि के लोगों को लिए बेहतर होगा। बिगड़ी बात बन जाएगी। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनसाथी की भावनाओं को भूलकर भी ठेस न पहुंचाएं और उनकी बात को सुनने और समझने का प्रयास करें। अविवाहितों के लिए यह स्प्ताह काफी अच्छा रहेगा। विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। किसी नए रिश्ते में भी जुड़ सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। आपको अपने रिश्तों में प्यार को बढ़ाने के लिए सबसे पहले स्पेस देने की जरूरत है। बिना वजह की गलतफहमी रिश्ते खराब कर सकती है। एक दूसरे के साथ समय व्यतीत करने से उलझन सुलझ सकती है। प्रेम संबंध में मधुरता बढ़ाने का प्रयास करें।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा होने वाला है। करियर के साथ-साथ रिश्तों में प्यार और सम्मान भी बराबर मिलेगा। साथी के साथ समय व्यतीत करेंगे तो मन को शांति का अनुभव होगा। किसी यात्रा पर जाएंगे तो पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। यह सप्ताह जीवन में काफी बदलाव ला सकता है। सोच-समझ कर आगे बढ़े।
Also Read:- Jitiya Vrat 2025 Date: 14 या 15 सितंबर, कब रखा जाएगा जितिया व्रत? जानें शुभ मुहूर्त और व्रत कथा
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह रोमांस और एडवेंचर का मिश्रण लेकर आया है। इस सप्ताह अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विवाहित लोगों के जीवन में प्यार बढ़ सकता है और एक नए सिरे से शुरुआत हो सकती है। विवाहित लोग रिश्ते में ताज़गी लाने के लिए कोई खास प्लान बना सकते हैं। इस सप्ताह अपने लक्ष्य पर कायम रहें और मेहनत से आगे बढ़ेंगे तो हर काम बन जाएगा।
वृश्चिक राशि
यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों के लिए काफी शुभ होने वाला है। करियर में तरक्की के साथ-साथ पद और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है। लव लाइफ भी अच्छी रहेगी। साथी के साथ प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। विविहित लोग जीवनसाथी को कोई सरप्राइज दे सकते हैं।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को लिए यह सप्ताह काफी बेहतर होने वाला है। इस सप्ताह साथी की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम संबंधों में धैर्य और समझदारी से काम लेंगे तो रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी से हो सकती है जो उनके जीवन में बदलाव लेकर आएगा। अविवाहित लोगों के लिए विवाह योग्य रिश्ते की बात घर में आगे बढ़ सकती है।
मकर राशि
मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह काफी बेहतर होने वाला है। रिश्तों में मजबूती बढ़ाने के लिए साझेदारी से काम लें। अविवाहितों के लिए यह सप्ताह रोमांचक हो सकता है। किसी नए शख्स का जीवन में आगमन हो सकता है। विवाहित लोग साथी के साथ किसी यात्रा पर जाने का प्लान कर सकते हैं। एक दूसरो की भावनाओं को समझने का प्रयास करेंगे तो रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह काफी अच्छा होने वाला है। इस सप्ताह करियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। आपका ध्यान करियर और जिम्मेदारियों पर अधिक रहेगा। करियर के साथ-साथ साथी की खुशियों का भी बराबर ध्यान रखें। एक दूसरे की भावनाओं को नजरअंदाज न करें। प्रेम जीवन में संतुलन बनाकर चलने से रिश्ते में मजबूती आएगी।
मीन राशि
मीन राशि के लोगों को लिए यह सप्ताह काफी शुभ होने वाला है। प्रेम जीवन में जोश और जुनून का संचार रहेगा। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी से हो सकती है। जिससे जीवन में काफी बदलाव आ सकता है। ध्यान रखें कि जल्दबाजी में किसी रिश्ते को गंभीरता न दें। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। एक दूसरे के साथ किसी यात्रा पर जाएंगे तो मन प्रसन्न रहेगा। रिश्तों में साझेदारी से काम लें।
Also Read:- Aaj Ka Love Rashifal 01 September 2025: रिश्तों में नयापन और प्यार का अहसास