Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

झटपट करना चाहते हैं वजन कम? डाइट में शामिल करें ब्राउन राइस

01:21 PM Apr 22, 2024 IST | Aastha Paswan

Weight Lose Tips: अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो अब आपको चावल से डरने की जरूरत नहीं है। बस आप ब्राउन राइस खाएं और पेट की जिद्दी से राहत पाएं। जानिए ब्राउन राइस बनाने की विधि।

Highlights

ब्राउन राइस क्यों खाना चाहिए

सफेद चावल की तुलना में ब्राउन राइस काफी हेल्दी माना जाता है। इसमें कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हेल्दी रख सकते हैं। दरअसल, सफेद चावल की तुलना में ब्राउन राइस कम प्रोसेस्ड होता है। इसमें फाइबर ज्यादा पाया जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्राइन राइस खाने से वजन तेजी से कम हो सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं ब्राउन राइस क्यों इतना फायदेमंद है।

Advertisement

ब्राउन राइस है पोषक तत्वों का भंडार

ब्राउन राइस के सेवन से आपको न केवल वजन कम करने में मदद मिल सकती है बल्कि पुरानी स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों को दूर रखने के साथ कैलोरी काउंट को कंट्रोल रखा जा सकता है। ब्राउन राइस में बीमारियों से लड़ने वाले एंटीऑक्सिडेंट होते हैं और फाइबर का भी बढ़िया स्रोत हैं।

 

ब्राउन राइस कितना फायदेमंद

प्रोसेस्ड फूड्स की तुलना में ब्राउन राइस वजन को तेजी से कंट्रोल कर सकता है। ब्राइन राइस में वजन कम करने वाले सभी गुण पाए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर 1 कप यानी 158 ग्राम ब्राउन राइस में करीब 3.5 ग्राम फाइबर होता है. वहीं, 1 कप सफेद चावल में 1 ग्राम से भी कम फाइबर पाया जाता है। फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और वजन कम करने में सहायक होता है। ब्राउन राइस सफेद चावल की तुलना में वेट लॉस में ज्यादा मददगार हो सकता है।

इन बातों का भी रखें ख्याल

एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्राउन राइस वेट लॉस के लिए हेल्दी हैं लेकिन आजकल बाजारों में कई तरह के प्रिजर्वेटिव चीजें और कलर के साथ ऐसे चावल मिल रहे हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद कम, नुकसानदायक ज्यादा हो सकते हैं। इसलिए ब्राइन राइस जब भी खरीदें, तो उसमें मौजूद इंग्रीडिएंट जरूर देखें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article