For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

दाल खाकर घटाएं वजन, Weight Loss के लिए फायदेमंद हैं ये दालें

12:44 PM Apr 13, 2024 IST | Aastha Paswan
दाल खाकर घटाएं वजन  weight loss के लिए फायदेमंद हैं ये दालें

Weight Loss Tips: आज के समय हर कोई खुद क स्लिम रखना चाहता है। कई डाइट फॉलो करने के बाद भी आसानी से वजन नहीं घटता है। वजन कम करना है तो सबसे पहले डाइट पर ध्यान देना चाहिए। खानपान को सुधारकर वजन को तेजी से कम किया जा सकता है। इसमें दालें काफी मददगार साबित हो सकती हैं। कुछ दालें वेट लॉस में आसानी होती है।

Highlights

  • दाल सेहत के लिए है फायदेमंद
  • वजन घटाने में भी करती मदद
  • खानपान को सुधारकर वजन करें

वजन कम करने के लिए खाएं ये दान

दाल खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इनमें हाई प्रोटीन मिलता है। वेजिटेरियन लोगों के लिए दालें प्रोटीन के लिए सबसे अच्छी मानी जाती हैं। नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन के अनुसार, दालों में काफी ज्यादा मात्रा में प्रोटीन पाई जाती हैं, जो वजन को तेजी से कम (Dal For Weight Loss) कर सकती हैं। दरअसल, दालों में हाई प्रोटीन के अलावा फाइबर, विटामिन और मिनिरल्स पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी हैं। दालें कई तरह ही होती हैं। ऐसे में 5 दालों को अपने आहार में शामिल कर आप तेजी से वजन कम कर सकते हैं।

अरहर दाल

अधिकतर घरों में हर रोज अरहर की दाल ही बनाई जाती है। इसमें काफी ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है। इसे तुअर दाल भी कहा जाता है। बता दें इसमें प्रोटीन के अलावा कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्नीशियम भरपूर मिलते हैं। वजन कम करने के साथ ही अरहर की दाल में पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर दिल की सेहत को दुरुस्त रखने का काम करते हैं।

चने की दाल

हाई प्रोटीन के लिए चने की दाल भी खा सकते हैं। इसमें प्रोटीन ही नहीं कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन-ए, आयरन और फाइबर अच्छी-खासी मात्रा पाई जाती है। इसमें जिंक और फोलेट भी पाया जाता है, शरीर को पूरी तरह फिट रखने के लिए जरूरी होती है। वजन कम करने में चने की दाल सहायक होती हैं। इनमें फैट कम और प्रोटीन ज्यादा होती हैं।

लाल मसूर दाल

वजन कम करने के लिए लाल मसूर की दाल बेस्ट ऑप्शन है, तो रोजाना लाल मसूर की दाल खा सकते हैं। इसके कई और फायदे होते हैं। इसमें लो फैट और हाई फाइबर पाया जाता है, जिससे वजन कंट्रोल रहता है। इसके साथ ही पाचन भी सुधरता है।

हरी मूंग दाल

हरी मूंग दाल खाने से वजन काफी जल्दी कम हो सकता है। एक कटोरी मूंग दाल ही पेट को काफी समय तक भरा रखता है, जिससे ओवरईटिंग नहीं हो पाती है। इस दाल में हाई मात्रा में प्रोटीन के अलावा विटामिन-B2, B3, B5, B6, फाइबर, फोलेट, मैंगनीज, मैग्नीशियम, विटामिन-बी 1, फास्फोरस, आयरन, पोटेशियम, सेलेनियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

उड़द की दाल

उड़द की दाल डोसा, इडली जैसे साउथ इंडियन फूड्स में खूब इस्तेमाल होता है। इसकी खिचड़ी बनाकर खाना काफी फायदेमंद होता है। इससे वजन तेजी से कम हो सकता है।

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई गई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Aastha Paswan

View all posts

Advertisement
×