Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Weight Loss Tips: घर पर वजन घटाने के 5 आसान और असरदार टिप्स, महीने भर में दिखने लगेगा असर

03:46 PM Sep 09, 2025 IST | Khushi Srivastava
Weight Loss Tips

Weight Loss Tips: आजकल की खराब लाइफस्टाइल और खानपान से अधिकांश लोग मोटापे की समस्या से जूझ रहे हैं। मोटापा दिखने में तो खराब लगता ही है, साथ ही इससे शारीरिक स्वास्थ्य पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। मोटापे के कारण हृदय रोगों का खतरा भी ज्यादा हो जाता है। ऐसे में कई लोग वेट लॉस करने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देते हैं। बहुत से लोग जिम का सहारा भी लेते हैं, बहुत हद तक यह फायदेमंद भी रहता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना जिम जाए भी आप घर पर वेट लॉस कर सकते हैं। इसके लिए नीचे कुछ टिप्स बताए गए हैं, जो आपको फॉलो करना होगा।

वजन घटाने के लिए 6 आसान टिप्स (Weight Loss Tips)

Advertisement
Weight Loss Tips

1. नींबू-शहद वाला गर्म पानी

नींबू और शहद का पानी लंबे समय से सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। यह ड्रिंक मेटाबॉलिज्म को तेज करने में मदद कर सकता है। रोज़ सुबह खाली पेट (Weight Loss Tips) इसका सेवन करने से शरीर में सकारात्मक बदलाव नज़र आने लगते हैं। इसके औषधीय गुण वजन घटाने की प्रक्रिया को बेहतर बना सकते हैं।

2. ग्रीन टी का सेवन

ग्रीन टी भी वजन घटाने में कारगर मानी जाती है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं (Green Tea for Weight Loss) जो शरीर की चर्बी को कम करने में मदद कर सकते हैं। हर रोज़ खाली पेट ग्रीन टी पीने से वेट लॉस की प्रक्रिया आसान हो सकती है।

3. बाहर के खाने से दूरी बनाए रखें (Weight Loss Tips)

वजन घटाने की कोशिश के दौरान बाहर का खाना खाने से बचना बेहद जरूरी है, क्योंकि आमतौर पर यह फैट और कैलोरी में ज्यादा, (Weight Loss Tips) लेकिन पोषण में कम होता है। इसलिए बेहतर यही है कि आप घर का बना ताजा और हेल्दी खाना ही खाएं

4. नियमित व्यायाम करें

वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। यह न केवल कैलोरी बर्न करने में मदद करता है बल्कि मसल्स भी मजबूत बनाता है। रोज़ाना व्यायाम करने से आपका मेटाबॉलिज्म तेज होगा और आपको अपने फिटनेस लक्ष्य तक पहुंचने में आसानी होगी।

5. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं (Weight Loss Tips)

वजन घटाने के लिए दिन भर में पर्याप्त पानी पीना जरूरी होता है। यह शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने में मदद करता है (Weight Loss Tips) और पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। साथ ही, पानी पीने से भूख भी नियंत्रित रहती है और आप ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

Disclaimer. इस लेख में बताई गई विधि, तरीके और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। यह सामान्य जानकारी पर आधारित है, Punjabkesari.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें: हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स, नहीं रहेगा हृदय रोगों का खतरा

Advertisement
Next Article