Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पश्चिम बंगाल : बीरभूम हत्याकांड में ‘संलिप्तता’ के मामले में सीबीआई ने सात और लोगों को गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 10 लोगों की हत्या में संलिप्तता के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया।

04:06 PM Aug 23, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 10 लोगों की हत्या में संलिप्तता के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया।

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में 10 लोगों की हत्या में संलिप्तता के आरोप में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को सात और लोगों को गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।इस साल 21 मार्च को बोगतुई में कई घरों पर हमलावरों ने पेट्रोल बम फेंके थे, जिनमें छह महिलाओं और दो बच्चों समेत 10 लोगों की जलने से मौत हो गई थी।सीबीआई अधिकारी ने बताया, “ मामले की आगे की जांच के दौरान हमने बोगतुई से सात और लोगों को गिरफ्तार किया है।”उन्होंने कहा कि आरोपियों को मंगलवार को रामपुरहाट की एक अदालत में पेश किया जाएगा।इससे पहले केंद्रीय एजेंसी ने हत्याकांड में कथित रूप से शामिल होने के लिए नौ लोगों को गिरफ्तार किया था।
Advertisement
Advertisement
Next Article