Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

पश्चिम बंगाल : CM ममता बनर्जी कर सकती हैं दो नए जिलों की आधिकारिक घोषणा

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 नवंबर को होने वाली एक प्रशासनिक बैठक के दौरान सुंदरबन और बशीरहाट को राज्य के दो नए जिले बनाने की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

03:17 PM Nov 28, 2022 IST | Desk Team

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 नवंबर को होने वाली एक प्रशासनिक बैठक के दौरान सुंदरबन और बशीरहाट को राज्य के दो नए जिले बनाने की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 29 नवंबर को होने वाली एक प्रशासनिक बैठक के दौरान सुंदरबन और बशीरहाट को राज्य के दो नए जिले बनाने की आधिकारिक घोषणा कर सकती हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी सोमवार को दी।अधिकारी ने बताया कि दोनों जिलों को दक्षिण और उत्तर 24 परगना जिलों से अलग किया जाना है।अधिकारी ने  बताया, ‘‘दो नए जिले बनाने के लिए सभी आवश्यक कार्य पूरे कर लिए गए हैं। मुख्यमंत्री कल हिंगलगंज में प्रशासनिक बैठक के दौरान इनके नामों की घोषणा कर सकती हैं।’’
Advertisement
पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 23 जिले हैं
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सुंदरबन के मैंग्रोव क्षेत्र के अपने तीन दिवसीय दौरे की शुरुआत की।उन्होंने कहा कि सुंदरबन जिले में दक्षिण 24 परगना के लगभग 13 ब्लॉक होने की संभावना है, जबकि बशीरहाट में उत्तर 24 परगना के छह ब्लॉक हो सकते हैं।सुंदरबन यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है और वर्तमान में उत्तर और दक्षिण 24 परगना जिलों में फैला हुआ है, जबकि बशीरहाट उत्तर 24 परगना का एक उप-मंडल है।पश्चिम बंगाल में वर्तमान में 23 जिले हैं।
हाथी के हमले बढ़ गए हैं 
अधिकारी ने कहा कि राज्य को प्रत्येक जिला बनाने के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये का खर्च उठाना होगा। उन्होंने कहा कि बनर्जी निवासियों को हाथियों के हमलों से बचाने के लिए हिंगलगंज में पूजा करेंगी।ममता ने 25 नवंबर को विधानसभा में कहा था, ‘‘मैं हिंगलगंज में ‘प्रकृति पूजा’ करूंगी। हाथी के हमले बढ़ गए हैं, क्योंकि हाथी भोजन की तलाश में जंगलों से बाहर आ रहे हैं।’’
 विकास के लिए एक मास्टर प्लान प्रस्तुत किया 
उन्होंने सुंदरबन में हर साल चक्रवात और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं का सामना किये जाने पर भी चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि उनकी सरकार ने नीति आयोग को क्षेत्र के विकास के लिए एक मास्टर प्लान प्रस्तुत किया है।उन्होंने कहा था, ‘‘हमने नीति आयोग को सुंदरबन के लिए एक मास्टर प्लान प्रस्तुत किया है। हर साल, चक्रवात और बाढ़ आती है। यदि एक मास्टर प्लान होगा, तो समस्या हल हो जाएगी। मैं वन मंत्री से इस मामले को और गंभीरता से देखने के लिए कहूंगी।’’बनर्जी बुधवार को दक्षिण 24 परगना में सजनेकहली का दौरा करने वाली हैं।
Advertisement
Next Article